ePaper

दिव्या और रिद्धिमा के बीच तूफानी बहस, 'The 50' के नए प्रोमो ने बढ़ाया ड्रामा

Updated at : 18 Feb 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
The 50 PROMO

द 50 प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 PROMO: 'द 50' के नए प्रोमो में दिव्या और रिद्धिमा के बीच जोरदार बहस दिख रही है, जो शो का रोमांच और बढ़ा रही है. आइए बताते हैं पूरी अपडेट.

विज्ञापन

The 50 PROMO: शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिव्या और रिद्धिमा के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर शो में कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर गरमागरम तकरार होती रही है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने शो का रोमांच और भी बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं प्रोमो की पूरी अपडेट.

रिद्धिमा और दिव्या के बीच तीखी बहस

प्रोमो की शुरुआत होती है जब प्रिंस नरूला एक सवाल पूछते हैं, “कौन से वोट आउट में लड़कियों को हमने लड़कों के इक्वल वोट नहीं दिया?” इस सवाल का जवाब देते हुए दिव्या कहती हैं, “भाई, तेजस्वी तो बाहर हो गईं.” इसपर प्रिंस कहते हैं, “फिनाले तक ले चलो तो ये तो पॉसिबल नहीं है.”

फिर रिद्धिमा बखूबी भड़कते हुए दिव्या की ओर इशारा करती हैं और कहती हैं, “ये लोग जो बोलते हैं कि ग्रुप बनाते हैं और उसमे सबके सभी हैं.” इसपर दिव्या जवाब देती हैं, “तो रिद्धिमा, तू ही कोई सॉल्यूशन दे दे, कब से कट-कट कर रही है.”

यह सुनकर रिद्धिमा और भी गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं, “तू कोई बॉस है क्या यहां की?” दिव्या तुरंत जवाब देती हैं, “कम से कम दिमाग तो लगा रहे हैं.” इसपर रिद्धिमा बोल पड़ती हैं, “तुझे लगता है तेरा दिमाग काम कर रहा है, ये दिमाग नहीं है.” दोनों फिर एक-दूसरे को चुप कराने में लग जाती हैं. यह तीखी बहस अब शो के नए ट्विस्ट के तौर पर सामने आ रही है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रही है.

वाइल्डकार्ड एंट्री और बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स

लेटेस्ट एपिसोड में पैलेस शोडाउन के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक मुश्किल एरिना डिस्क चैलेंज का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्हें सिर्फ जीत-हार का ही नहीं, बल्कि गेम में वापसी का भी मौका मिला. इस टास्क में टीमों को बाहर हो चुके खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी.

इस चुनौती के बाद आरुषि चावला और उर्वशी ढोलकिया ने शानदार वापसी की. वहीं, खानजादी और तेजस्वी समय पर टास्क पूरा नहीं कर पाए और उन्हें बाहर जाने का आदेश मिला.

यह भी पढ़ें: अलायंस का खेल पड़ा भारी, बेबिका धुर्वे का कटा पत्ता, अदनान हुए सेफ

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola