Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की वापसी पर 'मिसेज सोढ़ी' ने किया खुलासा, बोलीं- कल से आ रही…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jul 2025 3:10 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry on Disha Vakani Return
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी की वापसी पर जेनिफर मिस्त्री उर्फ मिसेज सोढ़ी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दिशा सेट पर लौटी थीं और वापसी की तैयारी में थीं, लेकिन फिर कभी नहीं आईं. जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है, जिसने बीते 17 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. इस शो में कई पॉपुलर कैरेक्टर आए और गए, लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का इंतजार अब भी हर दर्शक को है. अब मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री ने दिशा वकानी की वापसी पर बड़ा खुलासा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
“कल से आ रही हूं…”
जेनिफर मिस्त्री ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दिशा वकानी लॉकडाउन के बाद शो के सेट पर एक बार लौटी थीं.उन्होंने बताया कि दिशा ने ब्लाउज का माप तक दिया था और कहा था, “कल से आ रही हूं.” लेकिन उसके बाद वो कभी नहीं लौटीं. यह बात सुनने के बाद फैंस के बीच उम्मीद जगी, लेकिन यह वापसी अधूरी ही रह गई.
“अब शो में वापसी नहीं कर पाएंगी…”
जेनिफर ने यह भी बताया कि उस समय दिशा दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं और प्रोडक्शन टीम को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. जब उन्हें दिशा की प्रेग्नेंसी का पता चला तो उन्हें बड़ा झटका लगा. जेनिफर के अनुसार, “टाइम कमिटमेंट के चलते दिशा अब शो में वापसी नहीं कर पाएंगी.”
टॉक्सिक माहौल की वजह से कहा अलविदा?
कई बार कहा गया कि दिशा ने सेट के टॉक्सिक माहौल की वजह से शो छोड़ा, लेकिन जेनिफर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा, “दिशा शादी के बाद प्रेग्नेंसी के नौवें महीने तक शूट करती रहीं. वो एक फैमिली पर्सन हैं और हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता देती हैं. उन्होंने कभी सेट पर कोई नेगेटिविटी नहीं फैलाई.”
दयाबेन की जगह लेना नामुमकिन
दयाबेन एक ऐसा किरदार है, जिसकी जगह भर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं. दर्शकों को आज भी उनकी हंसी, बात करने का अंदाज और गरबा बेहद याद आता है. जेनिफर की मानें तो अब कोई और एक्ट्रेस शायद दया का किरदार निभा सकती है, लेकिन दिशा वकानी की जगह कोई नहीं ले सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










