Saiyaara Box Office: 'सैयारा' बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, एस.एस. राजामौली की इस फिल्म को दे डाली पटखनी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jul 2025 10:10 AM
सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 13वें दिन 273.50 करोड़ की कमाई कर RRR के हिंदी वर्जन को पछाड़ दिया है. ऐसे में जानिए कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर.
Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 13 दिनों में 273.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. खास बात यह है कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब इसे ज्यादा चर्चा या सराहना नहीं मिली थी. किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतना बड़ा धमाका करेगी. लेकिन रिलीज के बाद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी ला दी कि शाहरुख, सलमान, अजय और रणबीर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ने लगी.
अब इसी कड़ी में ‘सैयारा’ ने हिंदी में कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR को भी पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं फिल्म की पूरी रिपोर्ट.
13वें दिन की कमाई ने RRR को पछाड़ा
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन ‘सैयारा’ ने लगभग 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले यानी 12वें दिन फिल्म ने टिकट प्राइस में छूट की वजह से 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 273.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
इसी के साथ फिल्म ने अब RRR के हिंदी वर्जन की 272.78 करोड़ रुपये की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि RRR जैसी फिल्म को हराना आसान नहीं था.
क्या 300 करोड़ क्लब में पहुंचेगी ‘सैयारा’?
फिल्म की गति को देखते हुए अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि ‘सैयारा’ जल्द ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. अगर इसका क्रेज इसी तरह बरकरार रहा, तो यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक ब्लॉकबस्टर बन सकती है.
थिएटर मालिकों की पहली पसंद बनी ‘सैयारा’
1 अगस्त को रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ को ‘सैयारा’ की वजह से कम स्क्रीन्स मिल रही हैं. थियेटर मालिकों का मानना है कि अभी भी ‘सैयारा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, खासकर Gen Z और मेट्रो सिटी ऑडियंस के बीच.
यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 vs Dhadak 2 के बीच मृणाल ठाकुर ने ‘धड़क 2’ के लिए किया पोस्ट, लिखा- अविश्वसनीय पल…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










