Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का ये किरदार आज तक नहीं आया है नजर, हर रोज होती है चर्चा, आप जानते हैं कौन है वो

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jul 2024 7:04 PM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर कोई देखना पसंद करता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सीरियल में एक किरदार है, जिसकी चर्चा तो अक्सर होती है, लेकिन आज तक वह नजर नहीं आया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज में से एक है. कॉमेडी शो साल 2008 से चल रहा है और आज भी इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग सुबह का नाश्ता करते समय सीरियल को देखना पसंद करते हैं. इसके हर एक कैरेक्टर कॉफी पॉपुलर हैं, चाहे वो जेठालाल हो या फिर भिड़े, पोपटलाल. सीरियल पर खूब मीम्स भी बनते है. हालांकि, कई बार ये शो कॉन्ट्रोवर्सी का भी हिस्सा बन जाता है. जिसमें जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के कई आरोप लगाने से लेकर शैलेश लोढ़ा के पैमेंट को लेकर विवाद करने तक. आज हम आपको एक ऐसे किरदार के बारे में बताएंगे, जिसकी चर्चा तो हर रोज होती है, लेकिन उन्हें अब किसी ने देखा नहीं है.

ये किरदार आज तक सीरियल में नहीं आई है नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और दयाबेन का किरदार दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह रखता है. उनके बोलने का स्टाइल हो या फिर केमिस्ट्री, सभी दर्शकों को खूब हंसाती है. हालांकि बीते कई सालों से दयाबेन नजर नहीं आ रही हैं. फैंस आज भी एक्ट्रेस को याद करते हैं. हालांकि हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि दयाबेन और सुंदरलाल की मां है. उनकी चर्चा हर एपिसोड में होती है, लेकिन आज तक उन्हें किसी ने देखा नहीं है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डॉक्टर हाथी की वजह से फिर टूट गई पोपटलाल की शादी, गोकुलधाम सोसाइटी वाले हुए शॉक्ड

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे ‘पोपटलाल’ रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल अपनी ही सगाई से हुए गायब, क्या मधुबाला संग टूट जाएगी शादी

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है ये किरदार

कई एपिसोड्स में हम देखते हैं कि जब भी जेठालाल या फिर गोकुलधाम सोसाइटी का कोई मेंबर मुसीबत में फंसता है, तो दयाबेन की मां रास्ता दिखाती है और समस्या दूर हो जाती है. कुछ साल पहले दयाबेन की मां मुंबई आने वाली थी और स्टेज पर उनको दिखाया गया था. हालांकि बाद में राज खुला तो वह सुंदरलाल निकला. हाल ही के एपिसोड में हमने देखा कि चालूपांडे जी की पत्नी बासुंदी का भी फेस रिवील कर दिया गया, जो फैंस के लिए काफी एंटरटेनिंग था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कभी घर नहीं लौटने वाले थे गुरुचरण सिंह, इस कारण आये वापस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola