Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्यों टूटी मधुबाला संग पोपटलाल की शादी, असित कुमार मोदी बोले- सही समय पर…
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jul 2024 6:55 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. जहां लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि पोपटलाल का रिश्ता इस बार भी टूट गया. अब असित कुमार मोदी ने इसपर रिएक्ट किया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो में से एक रहा है. सीरियल के सभी कैरेक्टर्स को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. चाहे वो दयाबेन हो या फिर जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल या फिर अय्यर भाई और सोढ़ी, सभी की एक्टिंग को दर्शकों की ओर से खूब सराहा जाता है. हाल ही के एपिसोड में हमने देखा कि पोपटलाल की आखिरकार शादी मधुबाला नाम की लड़की से तय हो चुकी है. गोकुलधाम सोसाइटी में सगाई की तैयारियां भी चल रही है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पोपटलाल की इच्छा अधूरी रह गई और उनकी शादी टूट गई. अब असित कुमार मोदी ने इसपर रिएक्ट किया है.
क्यों टूटी पोपटलाल की शादी
असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा, “मैं समझता हूं कि दर्शक निराश हैं कि पोपटलाल ने शादी नहीं की, लेकिन मैं उनसे बिग पिक्चर देखने के लिए कहूंगा. इस एपिसोड के माध्यम से, हमारा लक्ष्य समाज को मजबूत संदेश देना था. मेरा मानना है कि थैलेसीमिया के बारे में दर्शकों को बताना पोपटलाल की शादी से ज्यादा जरूरी था. उनकी शादी किसी दूसरे एपिसोड में हो सकती है, लेकिन थैलेसीमिया के बारे में फिलहाल जागरूक करने का सही समय अभी ही था.”
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल अपनी ही सगाई से हुए गायब, क्या मधुबाला संग टूट जाएगी शादी
असित कुमार मोदी बोले- एंटरटेनमेंट के साथ जागरूकता फैलाना हमारा काम
उन्होंने आगे शेयर किया, “हमारे देश में, बहुत से लोग चिकित्सा मुद्दों के बारे में बहुत जागरूक नहीं हैं, इसलिए हम जागरूकता पैदा करने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुझे एक मजेदार एपिसोड के साथ जागरूकता फैलाना बहुत अच्छा लगा. एक शो के माध्यम से मैं न सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि सामाजिक संदेश भी देना चाहता था. यही वजह है कि हमने ऐसा किया. मुझे विश्वास है कि लोग हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे और कहानी को पसंद करेंगे.”
पोपटलाल की शादी को लेकर असित कुमार मोदी ने कही ये बात
असित कुमार मोदी ने आगे कहा, मुझे पता है कि दर्शकों को थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन जैसे पोपटलाल कभी उम्मीद नहीं खोते, वैसे ही उन्हें भी नहीं खोना चाहिए. आखिरकार, पोपटलाल की शादी हो जाएगी, और मुझे यकीन है कि ये जब होगा, तो आप लोगों को काफी मजा आने वाला है.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो सोनू महिला मंडल को एक बेहतरीन सरप्राइज देने वाली है.
Entertainment Trending Videos
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कभी घर नहीं लौटने वाले थे गुरुचरण सिंह, इस कारण आये वापस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










