Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डॉक्टर हाथी की वजह से फिर टूट गई पोपटलाल की शादी, गोकुलधाम सोसाइटी वाले हुए शॉक्ड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के पंसदीदा सीरियल में से एक है. जहां लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते है कि पोपटलाल की सगाई हो रही है. हालांकि उनकी लाइफ में हमेशा ट्विस्ट रहता है और इस बार भी उनका रिश्ता मधुबाला संग टूट गया.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के कैरेक्टर्स चाहे वो जेठालाल हो या फिर भिड़े, तारक मेहता, अय्यर भाई और पोपटलाल हर किसी की एक्टिंग जोरदार होती है, जिसे देखकर दर्शकों के घरों में हंसी का ओवरडोज होता है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार पोपटलाल की शादी कब होगी. पोपट भी हर बार सभी से यही पूछते है और कई बार मैरिज ब्यूरो के चक्कर लगाते है. अब लेटेस्ट एपिसोड में पोपटलाल की शादी फाइनली हो रही है. उनके लिए एक रिश्ता लेकर चालूपांडे आए.
फिर टूट गया मधुबाला संग पोपटलाल का रिश्ता
दरअसल पोपटलाल की खुशी का तब कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उनके लिए मधुबाला नाम की लड़की का रिश्ता आया. मधु को पत्रकार से ही शादी करनी थी, इसलिए पोपट उनको पसंद आ गए और दोनों की सगाई फिक्स हो गई. सभी गोकुलधाम सोसाइटी वाले इस फंक्शन की तैयारी करने लगे. इधर पोपटलाल भी तैयार होकर पहुंचा, लेकिन जब अंगुठी पहनाने की बारी आई, तो वो गायब हो गया. हर कोई शॉक्ड हो गया कि पोपट भाई कहां चले गए. तभी हाथीभाई पहुंचे और उन्होंने खुलासा किया कि ये शादी नहीं हो सकती है.
Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका
Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्या आपको पता है ?
इस वजह से टूट गई पोपटलाल की शादी
ये बात सुनकर लड़के और लड़की वाले सभी हैरान रह गए. तभी उन्होंने खुलासा किया कि पोपटलाल और मधुबाला को थैलेसीमिया माइनर है, ऐसे में उनके शरीर में हीमोग्लोबिन कम बनता है. ऐसे में दोनों की शादी होनी ठीक नहीं है. इस बात को सुनकर जेठालाल और सभी सोसाइटी वाले शॉक्ड रह जाते हैं. मधुबाला को भी काफी बुरा लगता है. वह पोपटलाल के पास आती हैं और कहती है कि क्या हुआ अगर दोनों की शादी नहीं हो पाई. हम दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बनकर रह सकते हैं.
पोपटलाल ने भगवान से कही ये बात
वहीं पोपटलाल मुस्कुराता है और कहता है कि आपके लिए मैं एक अच्छा पत्रकार लड़का ढूढूंगा. मधुबाला भी कहती हैं कि आपके लिए भी एक अच्छी लड़की में खोजूंगी. बाद में पत्रकार हंसते हुए भगवान के मंदिर में जाते हैं और पूछते हैं कि हमारी शादी कब होगी, इसपर भगवान की आवाज आती है और वह कहते हैं कि समय से पहले और किस्मत से ज्यादा न कभी किसी को मिला है और न मिलेगा. इसपर पोपट कहते है कि पता चल जाए कि कब लड़की मिलेगी तो अच्छा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










