Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल अपनी ही सगाई से हुए गायब, क्या मधुबाला संग टूट जाएगी शादी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन-दिनों पोपटलाल की सगाई की तैयारियां चल रही है. जहां पूरा गोकुलधाम इसे स्पेशल बनाने में जुटा हुआ है, वहीं होने वाला दुल्हा फंक्शन से गायब हो गया है और उसका फोन भी बंद है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई दिनों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. भिड़े हो या फिर जेठालाल, बबीता जी हर किसी की जुगलबंदी सभी को काफी एंटरटेनिंग लगती है. इन-दिनों सीरियल का ट्रैक पोपटलाल की शादी को लेकर चल रहा है. जहां पत्रकार जी को फाइनली मधुबाला नाम की लड़की ने शादी के लिए हां कह दी है. पूरा गोकुलधाम सोसाइटी इस बात से काफी खुश है और तैयारियों में जुटा हुआ है.
अपने ही सगाई से गायब हुए पोपटलाल
लड़की वालों के परिवार ने कहा कि सगाई एक दिन के अंदर ही करनी है, नहीं तो एक साल तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. ऐसे में गोकुलधाम सोसाइटी वाले पोपटलाल के इस खास दिन को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने सारी तैयारियां कर ली है और अंजलि भाभी और रोशन भाभी ने पोपटभाई के ग्रैंड वेलकम के लिए कुछ खास प्लान किया. इसी बीच इंस्पेक्टर चालूपांडे अपनी वाइफ को पोपट की होने वाली दुल्हनियां के साथ के साथ क्लब हाउस में पहुंचते है.
Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका
Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्या आपको पता है ?
क्या इस बार भी नहीं होगी पोपटलाल की शादी
बाद में जैसे ही पोपटलाल की एंट्री होने वाली होती है, वैसे ही सभी लोग शॉक्ड हो जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पोपटलाल वहां होते ही नहीं है, कमरा खाली पड़ा होता है. जिसके बाद भिड़े होने वाले दुल्हे को फोन करते हैं, लेकिन उसका मोबाइल नहीं लगता है और बंद बताता है. जिसके बाद चालूपांडे सभी गोकुलधाम वाले पर शक करते हैं और कहते है कि आप लोगों ने जानबूझकर उसे छिपाया है. तभी जेठालाल भी आते हैं और पोपट के नहीं मिलने पर शॉक्ड हो जाते हैं. फैंस ये सोचकर परेशान है कि क्या इस बार भी पोपटलाल कुंवारे ही रह जाएंगे या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










