Surbhi Chandna Wedding: शादी के बंधन में बंधी ‘इश्कबाज’ फेम सुरभि चंदना, बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग लिए सात फेरे, PHOTOS

Surbhi Chandna Wedding: बॉलीवुड और टीवी इइंस्ट्री में शादी का सीजन चल रहा है. हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग गोवा में सात फेरे लिए थे. अब टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी कर ली.

Surbhi Chandna Wedding: शादियों का सीजन चल रहा है. टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा संग शादी के बंधन में बंध गई. शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है.

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में चोमू पैलेस, जयपुर, राजस्थान में सात फेरे लिए. शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन काफी प्यारे लग रहे हैं.

सुरभि ने अपने खास दिन पर सिल्वर कलर का लंहगा पहना था और गुलाबी-नीले रंग का घूंघट लिया था. जबकि उनके दूल्हे राजा करण ने सिल्वर कलर की शेरवानी पहना था.

सुरभि और करण को शादी की बधाई उनके चाहने वाले दे रहे हैं. फैंस और यूजर्स कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे.

सुरभि और करण ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया और अब वो पति-पत्नी बन गए है. हालांकि कभी भी सुरभि ने अपने रिलेशनशिप को रिवील नहीं किया.

सुरभि की शादी में कई सेलेब्स जैसे श्रेनु पारिख, अक्षय म्हात्रे, मंसरी श्रीवास्तव, नेहालक्ष्मी अय्यर और कई अन्य लोग शामिल हुए थे.

सुरभि और करण की शादी का जश्न मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ. उसके बाद शुक्रवार को सूफी रात का आयोजन किया गया था. कपल ने हल्दी समारोह में खूब धमाल मचाया था.

‘इश्कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. सबसे पहले वो सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई थी. हालांकि इसमें उनका बहुत छोटा सा रोल था.

सुरभि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम कर चुकी है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने नागिन 5, शेरदिल शेरगिल, इश्कबाज, शेरदिल शेरगिल, संजीवनी जैसे शोज में काम कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










