Surbhi Chandna Wedding: जानें कौन है करण शर्मा? जिसके संग एकता कपूर की नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना लेंगी फेरे!

‘नागिन’ एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. सुरभि आए दिन अपनी ग्लैमरस तसवीरें फैंस संग शेयर करती रहती है. अब वो दुल्हन बनने वाली है. सुरभि की शादी की खबरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ में बानी का किरदार सुरभि चंदना ने निभाया था. इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि चंदना, करण शर्मा को डेट कर रही है. हालांकि अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. अब कहा जा रहा सुरभि अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरभि चंदना तीन महीने में शादी करने वाली हैं. कहा जा रहा है कि नागिन एक्ट्रेस उसके साथ फेरे लेने वाली है. हालांकि एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक सुरभि मार्च के अंत तक अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी कर लेगी. फिलहाल वे अभी अपने परिवारों के साथ तारीख तय कर रहे हैं.
शादी की खबरों पर सुरभि ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं, उनेक बायफ्रेंड के बारे में बात करें तो करण एक बिजनेसमैन हैं. दोनों एक-दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के करीबी सूत्र ने कहा कि कपल अपने निजी जीवन को कम महत्वपूर्ण रखना पसंद करता है. एक साल पहले तक वे अपने रिश्ते के बारे में चुप रहे थे.
सुरभि चंदना नागिन 5, शेरदिल शेरगिल, इश्कबाज, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, संजीवनी जैसे शोज में काम कर चुकी है. एक्ट्रेस आखिरी बार शो शेरदिल शेरगिल में एक्टर धीरज धूपर के साथ दिखी थी.

‘इश्कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. सबसे पहले वो सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई थी. हालांकि इसमें उनका बहुत छोटा सा रोल था.

एकता कपूर के सीरियल नागिन 5 में वो बानी के रोल से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थी. नागिन शो को हिस्सा बनने को लेकर सुरभि ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ मुझे फोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.’
सुरभि सारियल्स के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है. वहीं, इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें इंस्टा पर करीब 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
सुरभि को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से रिप्लेस कर दिया गया था. इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद बताया था.
Also Read: Surbhi Chandna ब्लू वेलवेट ड्रेस में दिखी बेहद ग्लैमरस, स्टाइलिश लुक से चला रही फैंस पर जादूप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










