OTT पर अभी देखें ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में, मिलेगी सपने पूरे करने की मिलेगी हिम्मत
OTT: फिल्में किसी को भी प्रेरित करने के लिए सबसे अच्छा जरिया है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी है, जो आपको अपने जीवन में कुछ करने के लिए इंस्पायर कर देंगी.
OTT: आइए आज हम आपको एसी ही कुछ स्पोर्ट्स फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो आपको इंस्पायर कर देंगी. लिस्ट में 83 से लेकर सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स तक 10 ऐसी फिल्में हैं, जो आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है. इस फिल्म की कहानी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जिवन पर बेस्ड है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का रोल निभाया है और उनके अलावा कियारा अडवानी और दिशा पाटनी भी इस फिल्म में नजर आ रही है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

लगान
लगान फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह लीड रोल में नजर आए थे. इसकी कहानी अंग्रेजों के राज के समय की है , जिसमें एक ऐसे गांव की कहानी है, जहां रहने वाले लोग लगान के बोझ से निकलने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट का एक मैच खेलते है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

शाबाश मिठू
शाबाश मिठू श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म है. फिल्म की कहानी भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की फॉर्मर टेस्ट और 1 डे केप्टन मिताली राज के जीवन पर बेस्ड है. इसमे तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आ रही है. इस फिल्म में मिताली के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

फेरारी की सवारी
फेरारी की सवारी एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसे राजेश मापुस्कर ने लिखा और निर्देशित किया है. इसमें शरमन जोशी, बोमन ईरानी , ऋत्विक सहोरे लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.
Read Also- OTT Movies: वीकेंड पर जरूर देखें फीमेल फ्रेंड्स के साथ ये लाजवाब फिल्में, दोस्ती हो जाएगी और भी गहरी

इकबाल
इकबाल को साल 2005 में रिलीज किया गया था. इसमें नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड और श्रेयास तलपडे लीड रोल में नजर आ रहे है. इसकी कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो गुंगा और बेहरा है और जिसे इंडियन क्रिकेट टीम में खेलना है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

अजहर
अजहर फॉर्मर इंडियन क्रिकेट प्लेयर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी फिल्म है. इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने साथ में किया है. आप इसे एप्पल टीवी पर देख सकते है.

जर्सी
जर्सी को साल 2022 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में है. उनके अलावा इसमें मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी नजर आ रहे हैं. यह फिल्म साल 2019 में आई तेलुगु फिल्म का रीमेक है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.
Read ALso- Comedy Films: ओटीटी पर अभी एंजॉय करें ये कॉमेडी फिल्में, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

कौन प्रवीण तांबे?
कौन प्रवीण तांबे? फिल्म इंडियन क्रिकेटर प्रवीण तांबे के जीवन पर बनी है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े, आशीष विद्यार्थी, परमब्रत चटर्जी और अंजलि पाटिल साथ में नजर आ रहे है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.
Read Also –OTT Web Series: ओटीटी पर मचा इन वेब सीरीज का भौकाल, जबरदस्त कहानी छू लेगी दिल, देखें लिस्ट

सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स
सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स फिल्म महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बेस्ड है. इसको जेम्स अर्सकिन ने निर्देशित किया है. आप इसे एप्पल टीवी पर देख सकते है.

83
83 फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है. फिल्म की कहानी कपिल देव पर बनी है. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल लीड रोल में नजर आ रहे है. इसमे दिखाया गया है की कैसे भारत ने साल 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीता था. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.
Read Also – OTT पर अभी देख डालें ये बायोपिक फिल्में, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगी जीवन जीने की समझ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










