ePaper

Comedy Films: ओटीटी पर अभी एंजॉय करें ये कॉमेडी फिल्में, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Updated at : 02 Mar 2024 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Comedy Films: ओटीटी पर अभी एंजॉय करें ये कॉमेडी फिल्में, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Comedy Films: अगर आप भी अपनी ऑफिस लाइफ या फिर पर्सनल प्रोब्लम से परेशान हो चुके हैं. तो इस वीकेंड आपके लिए कुछ कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. जिसे आप ओटीटी पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Comedy Films

Comedy Films: रोमांटिक और थ्रिलर फिल्में तो हर वीकेंड में आप देखते हैं, लेकिन कई बार दर्शक परिवार वालों के साथ कुछ कॉमेडी फिल्में एंजॉय करना चाहता है. ऐसे में हेरा फेरी से लेकर भूल भुलैया तक कुछ बेहतरीन पुरानी कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी 24 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म है जिसका क्रेज आज भी बरकरार है. 2023 में रिलीज हुई अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन स्टारर हंगामा एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म थी, जिसके गानें और फनी डायलॉग्स आज भी लोगों के दिमाग में है. भूल भूलैया में विद्या बालन की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर एक बड़ा इंपैक्ट बनाया था. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर चुप चुप के एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद और करीना के अलावा परेश रावल, नेहा धूपिया, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, शक्ति कपूर, ओम पुरी और अनुपम खेर जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. मुझसे शादी करोगी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. अजब प्रेम की गजब कहानी एक रोमांटिक कॉमेडी थी. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT पर मौजूद इन पुरानी कॉमेडी फिल्मों को आज तक कोई नहीं दे पाया टक्कर, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola