OTT Movies: वीकेंड पर जरूर देखें फीमेल फ्रेंड्स के साथ ये लाजवाब फिल्में, दोस्ती हो जाएगी और भी गहरी

OTT Movies: बॉलीवुड में फीमेल फ्रेंडशिप पर बहुत ही कम फिल्में बनती है, जिसमें ये दिखाया गया है कि लड़कियों की दोस्ती कैसी होती है और वो लोग साथ मिलकर कितना मस्ती करते हैं. ये दोस्त जीवन भर आपके साथ रहते हैं. अगर आपके पास भी ऐसे दोस्त हैं, तो उनके साथ ये फिल्में जरूर […]
OTT Movies: बॉलीवुड में फीमेल फ्रेंडशिप पर बहुत ही कम फिल्में बनती है, जिसमें ये दिखाया गया है कि लड़कियों की दोस्ती कैसी होती है और वो लोग साथ मिलकर कितना मस्ती करते हैं. ये दोस्त जीवन भर आपके साथ रहते हैं. अगर आपके पास भी ऐसे दोस्त हैं, तो उनके साथ ये फिल्में जरूर ओटीटी पर एंजॉय करें.

वीरे दी वेडिंग
वीरे दी वेडिंग को साल 2018 में रिलीज किया गया था. यह कॉमेडी फिल्म है. इसे शशांक घोष ने निर्देशित किया है. इसमे करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया लीड रोल में है. इसकी कहानी कालिंदी और उसकी सहेलियां अवनि, साक्षी और मीरा के आगे पीछे घूमती है. आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते है.

सोनाटा
सोनाटा फिल्म का निर्देशन अपर्णा सेन ने किया है. इसमें अपर्णा सेन, शबाना आजमी और लिलेट दुबे लीड रोल में है. फिल्म में तीन महिलाएं है, जो पेशे से प्रोफेसर, बैंकर और पत्रकार होते हैं. तीनो बेस्ट फ्रेंडस हैं, जो अपनी खुशी और मुश्किले एक दूसरे के साथ बांटती है. आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते है.

कॉकटेल
कॉकटेल एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, इसे होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है. इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, सैफ अली खान लीड रोल में है. इस फिल्म में वेरोनिका और मीरा की दोस्ती को दिखाया गया है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

आयशा
रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा आयशा साल 2010 में रिलीज किया गया था. इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है. फिल्म में सोनम कपूर, इरा दुबे, अमृता पुरी लीड रोल में नजर आ रही है. इनके अलवा अभय देओल, साइरस साहूकार आनंद तिवारी, अरुणोदय सिंह और लिसा हेडन भी मुख्य भूमिका में है.

फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाली आयशा (सोनम कपूर) और उसकी दो दोस्तों शैफाली (अमृता पुरी) और पिंकी (इरा दुबे) की है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

क्वीन
क्वीन साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसमें कंगना रनौत लीड रोल में है. फिल्म रानी की बारे में है, जिसकी शादी टूट जाती है और वह अकेले ही अपने ‘हनीमून’ पर पेरिस जाने का फैसला लेती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.
Also Read- Murder Mubarak OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मर्डर मुबारक, अभी घर बैठे करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










