South OTT Releases This Week: जनवरी के आखिरी हफ्ते में साउथ फिल्मों का धमाका, मिलेगा एक्शन, ड्रामा और इमोशन का फुल डोज
South OTT Releases This Week: जनवरी के आखिरी हफ्ते में OTT पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है. जानिए 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच रिलीज हो रहीं लेटेस्ट मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्में व सीरीज की पूरी लिस्ट.
South OTT Releases This Week (Jan 26 – Feb 1): जनवरी के आखिरी हफ्ते में आपके एंटरटेनमेंट का पूरा बंदोबस्त हो चुका है. अगर आप घर पर बैठकर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते ढेर सारा कंटेंट लेकर आए हैं. 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच OTT पर अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें फैमिली एंटरटेनर, सोशल ड्रामा, एक्शन थ्रिलर और स्पोर्ट्स स्टोरीज शामिल हैं. साउथ सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है. तो चलिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली लेटेस्ट मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के बारे में जानते हैं.
चैंपियन – Netflix (29 जनवरी)
चैंपियन एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें रोशन मेका और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब Netflix पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में तैयार है. फिल्म की कहानी फुटबॉल के मैदान से शुरू होकर एक गहरे इमोशनल संघर्ष तक पहुंचती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.
सर्वम माया – JioHotstar (30 जनवरी)
सर्वम माया एक हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो छुट्टियों में देखने के लिए एकदम परफेक्ट मानी जा रही है. फिल्म में निविन पॉली, अजू वर्गीस और रिया शिबू मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इसे भी देख सकते हैं:
मार्क – JioHotstar (23 जनवरी)
कन्नड़ एक्शन थ्रिलर मार्क इस महीने की सबसे इंटेंस रिलीज में से एक है. फिल्म की कहानी अजय मार्कंडेय नाम के एक सस्पेंड पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सख्त उसूलों और बेरहम तरीकों के लिए जाना जाता है.
जब राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार बढ़ता है, तो मार्क अकेले ही अपराधियों और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ जंग छेड़ देता है. जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में JioHotstar पर उपलब्ध है.
शेषिप्पू – Sun NXT (23 जनवरी)
शेषिप्पू एक गंभीर और सामाजिक रूप से अहम विषय पर बनी फिल्म है, जो महिलाओं की सुरक्षा और ट्रॉमा के मानसिक असर को दिखाती है. अब यह फिल्म Sun NXT पर स्ट्रीम हो रही है.
फिल्म में मीनाक्षी जयन ने अंजू का किरदार निभाया है, जो एक सर्वाइवर है और अपने दर्द व अकेलेपन से जूझ रही है. उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा है.
यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Box Office Collection: ओपनिंग वीकेंड में बंपर उछाल, ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










