South OTT Release This Week: मार्च के तीसरे हफ्ते OTT पर साउथ कंटेंट की भरमार, मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज

Updated:
विज्ञापन

इस हफ्ते 16 मार्च से 22 मार्च तक की साउथ OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

South OTT Release This Week: इस हफ्ते 16 से 22 मार्च OTT प्लेटफॉर्म्स पर साउथ की नई फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट और उनका प्लॉट.

विज्ञापन

South OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर साउथ की कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. मलयालम, तेलुगू और तमिल कंटेंट में क्राइम, रोमांस, हॉरर और सुपरनैचुरल सभी का मेल देखने को मिलेगा. ऐसे में बिना देरी के आइए फटाफट पूरी लिस्ट जानते हैं.

Sumathi Sathakam – ETV Win (March 19, 2026)

‘सुमति शतकम्’ एक गांव-आधारित रोमांटिक ड्रामा है. गांव का किराना दुकानदार कृष्णा सुमति से प्यार करने लगता है, लेकिन पुराने अंधविश्वासों और स्थानीय देवी की मान्यताओं की वजह से शादी नहीं हो पाती. बिग बॉस 7 के अमरदीप चौधरी मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ मिर्ची किरण और सायली चौधरी भी हैं.

Kasaragod Embassy – Zee5 (March 20, 2026)

मलयालम वेब सीरीज ‘कासरगोड एम्बेसी’ फर्जी पासपोर्ट रैकेट और उसकी पुलिस जांच की कहानी को दिखाती है. यह सीरीज गैर-कानूनी धंधे के अंदरूनी कामकाज और पुलिस की बारीकियों को बेहतरीन तरीके से पेश करती है. इस सीरीज में कबीर दुहान सिंह माफिया डॉन का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सुधीश, रोनी डेविड, दीपक परम्बोल और अबू सलीम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. अगर आपको क्राइम ड्रामा पसंद है तो यह वेब सीरीज आपके लिए जरूर देखनी चाहिए.

Seetha Payanam – Sun NXT (March 20, 2026)

‘सीता पयानम’ में ऐश्वर्या अर्जुन ने अपना तेलुगू डेब्यू किया है. यह फिल्म एक युवा महिला की कहानी बताती है, जिसकी परवरिश उसके पिता ने अकेले की है. फिल्म में दिखाया गया है कि यात्रा के दौरान एक युवक से मिलकर उसका शादी के प्रति नजरिया कैसे बदलता है. दूसरे मुख्य किरदार निरंजन सुधींद्र ने निभाया है. यह फिल्म एक्टिंग और रोमांस का बेहतरीन मेल पेश करती है.

Amaravathiki Aahvanam – Aha Telugu (March 20, 2026)

तेलुगू सुपरनैचुरल फिल्म ‘अमरावथिकी आह्वानम’ अमरावती में मौजूद भुतहा हवेली और उसके इर्द-गिर्द घूमती है. इस हॉरर फिल्म में धन्या बालकृष्ण, एस्टर नरोन्हा और शिवा कांतमनेनी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में फरवरी में रिलीज हुई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक महीने के अंदर ही उपलब्ध हो रही है. हॉरर और रोमांच के शौकीनों के लिए यह फिल्म देखने लायक है.

Jatadhara – Zee5 (March 20, 2026)

‘जटाधारा’ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसमें घोस्ट हंटर शिवा को एक खजाने का पता चलता है, जिसकी रखवाली एक डरावनी राक्षसी धनपिशाचिनी करती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है. सुधीर बाबू शिवा की भूमिका में हैं और दिव्या खोसला कुमार व शिल्पा शिरोडकर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म डर, रोमांच और रहस्य के शौकीनों के लिए एक दमदार अनुभव है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से पहले और बाद OTT पर आएगा एंटरटेनमेंट का बवंडर, इस हफ्ते एक दिन भी नहीं होंगे बोर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola