सोनाक्षी सिन्हा ने फाइनली शेयर किया अपना वेडिंग वीडियो, जहीर इकबाल की वाइफ बन इमोशनल हुई एक्ट्रेस
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jun 2024 5:16 PM
Sonakshi sinha wedding pictures
सोनाक्षी सिन्हा अब मिसेज जहीर इकबाल बन गई है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर खूब धमाल मचाया. अब न्यूली वेड कपल ने फाइनली फैंस के साथ अपने वेडिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें पापा शत्रुघ्न सिन्हा इमोशनल होते देखे गए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल ने अपने वेडिंग डे पर जमकर डांस किया और हर एक पल को खूब एंजॉय किया था. अब न्यूलीवेड ने रजिस्टर्ड मैरिज वाले दिन का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इसमें उनकी फैमिली के साथ-साथ फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि सोनाक्षी की सहेलियां ‘जीजू’ वाले गाने को छोड़कर गाना ‘सोना कितना सोना है’ गा रही हैं. सभी एक दूसरे की खूब टांग खिचाई कर रहे हैं. इधर पापा शत्रुघ्न सिन्हा बेटी को विदा होते देख इमोशनल हो रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग वीडियो किया शेयर
वीडियो की शुरुआत सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और उनके परिवार और दोस्तों के साथ एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर की बालकनी से होती है, जिसे व्हाइट फूलों से सजाया गया है. जल्द ही, दूल्हा और दुल्हन को एक कागज पर साइन करना होता है. वहां मौजूद सभी लोग ‘सोना कितना सोना है’ गाना गाते हुए चीयर कर रहे होते हैं. सोना और जहीर अपनी वेडिंग को लेकर खूब एक्साइटेड हो जाते हैं. तभी सिद्धार्थ बीच में आते हैं और जोर से कहते हैं, ‘अब सब एक साथ, खामोश’.
Also Read: बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा, कहा- समय दो वजह बता दूंगा
Also Read: Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में की रॉयल एंट्री, लाल साड़ी में दिखी बला की खूबसूरत
सोनाक्षी सिन्हा हो जाती हैं इमोशनल
दूसरे ही पल दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. बाद में बैकग्राउंड में सुना जाता है कि “मैं, जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करता हूं.” इसके बाद दुल्हन कहती है, “मैं, सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल रतनसी को अपना पति मानती हूं.” इस खूबसूरत पल के बाद सभी इमोशनल हो जाते हैं. जहां सोना अपने आंसू पोछकर जहीर को गले लगाती है. वहीं पापा शत्रुघ्न भी बेटी को लेकर इमोशनल हो जाते हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को रचाई थी शादी
जिस तारीख को सोनाक्षी और जहीर को एक दूसरे से प्यार हुआ था, कपल ने उसी दिन एक दूसरे संग शादी भी की. वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और इसे बनाए रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों से लड़कर एक होने की ताकत दी. जहां हमारे दोनों परिवारों के आशीर्वाद से… अब हम पति और पत्नी हैं.’ सोनाक्षी जल्द ही निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस और काकुडा में नजर आएंगी.
Also Read: Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग फाइनली रजिस्टर की अपनी शादी, पिता का हाथ थामे आई नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










