बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा, कहा- समय दो वजह बता दूंगा

Luv Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल हुए. हालांकि, उनके भाई शादी और रिसेप्शन में नहीं आए. इसपर लव ने बात की.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब हमेशा के लिए एक हो गए हैं, सोनाक्षी और जहीर ने सात साल की डेटिंग के बाद मुंबई में शादी कर ली. कपल के रिसेप्शन में सलमान खान, काजोल, विद्या बालन, सायरा बानो, संजय लीला भंसाली, अदिति राव हैदरी, आदित्य रॉय कपूर, हुमा कुरैशी जैसे सेलेब्स पहुंचे. हालांकि एक शख्स नहीं दिखा, जिसे लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर चलने लगी. ये शख्स और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस के दोनों भाई भाई लव-कुश थे. बहन की शादी में वो क्यों नहीं पहुंचे, इसपर लव ने रिक्ट किया है.
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए उनके भाई?
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल हुए. हालांकि, उनके भाई शादी और रिसेप्शन में नहीं आए. बहन की शादी में भाई शामिल नहीं हुआ, ये सभी को अजीब लगा. फैंस कयास लगाने लगे कि उनके भाई इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे. अब ऐसी खबरों पर लव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. हिंदुस्तान टाइम्स ने उनसे इसका जवाब जानने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने कहा, “कृपया एक या दो दिन का वक्त दें. अगर मुझे लगा कि मैं जवाब दे सकता हूं तो आपके सवाल का जवाब दूंगा. पूछने के लिए थैंक्यू.”
Also Read: Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में की रॉयल एंट्री, लाल साड़ी में दिखी बला की खूबसूरत
Also Read: Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग फाइनली रजिस्टर की अपनी शादी, पिता का हाथ थामे आई नजर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शेयर की शादी की तसवीरें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की पहली तसवीरें शेयर कर बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा था. तसवीरों में कपल ने व्हाइट आउटफिट पहना था. फोटोज में एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए थे. दबंग एक्ट्रेस ने लिखा था, “सात साल पहले इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे प्योर रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि, अब हम पति-पत्नी बन गए हैं. बता दें कि शादी के बाद शत्रुघ्न ने टाइम्स नाउस से बातचीत में कहा था,, “हर पिता इस पल का इंतजार करता है जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है. मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश नजर आती है. उनकी जोड़ी सलामत रहे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










