Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में की रॉयल एंट्री, लाल साड़ी में दिखी बला की खूबसूरत

Updated:
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Reception

Sonakshi Sinha Reception: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर खान के साथ रिसेप्शन में ली ग्रैंड एंट्री, लाल साड़ी और चूड़े में दिखी बेहद ही खूबसूरत.

विज्ञापन

Sonakshi Sinha Reception: सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ उनके मुंबई स्थित आवास पर अपनी शादी रजिस्टर करवाई. उनकी शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने मेहमानों के लिए एक खास रिसेप्शन पार्टी आयोजित की है जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज मौजूद होंगे.

विज्ञापन

लाल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा ने यूं तो अपने शादी के दौरान एक व्हाइट साड़ी पहनी थी लेकिन रिसेप्शन के दौरान सोनाक्षी एक खूबसूरत लाल साड़ी में नजर आई, ये साड़ी उन्हें बिल्कुल एक नई नवेली दुल्हन का लुक दे रही थी और उनके साथ जहीर इकबाल ऑफ व्हाइट रंग के इंडो वेस्टर्न शेरवानी में नजर आए, सोनाक्षी ने अपनी मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा पहना था जिसमें वो एक पारंपरिक नई नवेली दुल्हन लग रही थी. अपने बालों में उन्होंने जुड़ा बनाया था जिसमें खूबसूरत गजरा भी लगा था.

Also Read: Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग फाइनली रजिस्टर की अपनी शादी, पिता का हाथ थामे आई नजर

बॉलीवुड के खास मेहमान बने रिसेप्शन का हिस्सा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन पार्टी में दोनों के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए, बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर, चंकी पांडे, हुमा कुरेशी, रवीना टंडन, काजोल, मशहूर रैपर हनी सिंह, रेखा, तबु सहित अन्य कई फिल्मी सितारे, निर्देशक और प्रोड्यूसर इस रिसेप्शन में शामिल हुए.

Also Read: Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद ने पैर छूकर लिए सास- ससुर के आशीर्वाद, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola