जहीर-सोनाक्षी की शादी का अनसीन वीडियो शत्रुघ्न सिन्हा ने किया शेयर, मंत्रोच्चारण के बीच हाथ जोड़े दिखा कपल
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jun 2024 7:37 AM
Sonakshi Sinha wedding
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी की तसवीरें पोस्ट की. तसवीरों के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है. फोटोज में वो न्यूली वेड कपल के साथ दिख रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में शादी कर ली. सिविल मैरिज के बाद कपल ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन रखा. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शामिल होकर न्यूली वेड कपल को बधाई दिया. एक्ट्रेस ने शादी की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब सोनाक्षी के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ अनसीन फोटोज और वीडियो पोस्ट किया.
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी और दामाद के नाम लिखा मैसेज
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी की तसवीरें पोस्ट की. उन्होंने लिखा, कृतज्ञता के भाव के साथ हम सभी को हमारे साथ हमारे स्पेशल दिन को मनाने के लिए थैंक्यू देना चाहते हैं जो ‘सदी की शादी’ प्रतीत होती है. आपकी गर्मजोशी, प्यार, हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए बधाई संदेशों के साथ, क्योंकि वे अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं.
Also Read: बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा, कहा- समय दो वजह बता दूंगा
Also Read: Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में की रॉयल एंट्री, लाल साड़ी में दिखी बला की खूबसूरत
शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया वीडियो
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक वीडियो में शेयर किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाथ जोड़कर बैठे है और पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं. उनके आस-पास कई लोग नजर आ रहे हैं. दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस की दुल्हन के रूप में एंट्री हो रही है. एक तसवीर में एक्टर, उनकी पत्नी और सोनाक्षी और जहीर दिख रहे हैं. तसवीरों पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बेटी को बधाई. एक यूजर ने लिखा, दोनों हमेशा खुश रहे. गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. अब दोनों पति-पत्नी बन गए है.
Also Read: Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग फाइनली रजिस्टर की अपनी शादी, पिता का हाथ थामे आई नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










