Sky Force OTT: इस शुक्रवार स्काई फोर्स के साथ वीकेंड को बनाये एंटरटेनिंग, जल्दी से नोट कर लें रिलीज डेट

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Mar 2025 1:42 PM

विज्ञापन

Sky Force OTT

Sky Force OTT: अगर इस वीकेंड को आप मजेदार बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स रिलीज हो रही है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Sky Force OTT: अक्षय कुमार और वीर पहारिया स्टारर स्काई फोर्स ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले के इर्द-गिर्द घूमती है. मूवी को 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. क्रिटिक्स और दर्शकों के अच्छे रिव्यू के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई. आइये जानते हैं अब आप स्काई फोर्स को कब और कहां देख सकते हैं.

कब रिलीज होगी स्काई फोर्स

अगर अभी तक आपने स्काई फोर्स नहीं देखा है, तो इस शुक्रवार यानी 21 मार्च 2025 को यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ऐसे में वीकेंड के दिन आप अपनी फैमिली के साथ इस मनोरंजक मूवी को एंजॉय कर सकते हैं. ओटीटी दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”तुम्हें पता है कि क्या उतर रहा है…#SkyForceOnPrime, 21 मार्च.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

क्या है स्काई फोर्स की कहानी

स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, विशेष रूप से 7 सितंबर, 1965 को सरगोधा पर हुए हमले से, जिसे अब पीएएफ बेस मुशफ के रूप में जाना जाता है. फिल्म भारतीय वायु सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण जीत को दर्शाती है, जहां अक्षय कुमार अभिनीत ग्रुप कैप्टन ओपी तनेजा के नेतृत्व में 13 विमानों की टुकड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक साहसी हवाई हमला किया था.

वीर पहाड़िया ने निभाया कौन सा रोल

वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या का किरदार निभाया है, जिनके किरदार का नाम फिल्म में टी विजया है, जबकि सारा अली खान उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मुंबई, लखनऊ, सीतापुर, अमृतसर, हैदराबाद, दिल्ली, पठानकोट और यहां तक ​​कि यूनाइटेड किंगडम सहित कई स्थानों पर शूटिंग की.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola