फिनाले से पहले रजत दलाल का पत्ता साफ, इन 4 के बीच हुआ आखिरी मुकाबला, ट्रॉफी किसके हाथ लगी?

द 50 विनर, फोटो- इंस्टाग्राम
The 50 Winner: 'द 50' के ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत दलाल सेमीफाइनल में बाहर हो गए. ऐसे में जानिए विनर और फिनाले राउंड की पूरी अपडेट.
The 50 Winner: कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर जिस अपडेट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार सामने आ गया है. दरअसल, ग्रैंड फिनाले एपिसोड 19 फरवरी 2026 को मुंबई में शूट किया गया था और उससे जुड़ी अहम जानकारियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, रजत दलाल का सफर सेमीफाइनल राउंड में ही खत्म हो गया, जिसने उनके चाहने वालों को बड़ा झटका दिया. हालांकि, मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखने के लिए ऑफिशियल रिजल्ट को 22 मार्च को होने वाले टेलीकास्ट तक सीक्रेट रखा है.
ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल हैं कि आखिर इस सीजन का विनर कौन बना? रजत के बाहर होने के बाद टॉप 4 फाइनलिस्ट कौन थे? और ग्रैंड फिनाले में ऐसा कौन सा गेम खेला गया, जिसने जीत का फैसला किया? आइए जानते हैं फाइनल राउंड से जुड़ी पूरी अपडेट.
रजत दलाल का सेमीफाइनल में चौंकाने वाला एलिमिनेशन
🚨 EXCLUSIVE – #The50 Grand Finale Shooting
— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 19, 2026
Rajat Dalal is ELIMINATED from the show in FINALE and out of the winner race.
Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका रहा रजत दलाल का बाहर होना. कई दर्शकों को उम्मीद थी कि वह फाइनल स्टेज तक पहुंचेंगे और टाइटल के मजबूत दावेदार बनेंगे. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत दलाल सेमीफाइनल राउंड में पांचवें स्थान पर रहते हुए एलिमिनेट हो गए.
उनके बाहर होने के बाद ही टॉप चार फाइनलिस्ट की लाइनअप तय हुई, जिसमें शिव ठाकरे, मिस्टर फैसू, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका शामिल थे. रजत के एलिमिनेशन ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और बहस छेड़ दी.
कैसे खेला गया फाइनल गेम?
इस सीजन का क्लाइमेक्स एक सोलो टाइम-बेस्ड पजल टास्क पर आधारित था. हर फाइनलिस्ट को अकेले एरीना में एंट्री करनी थी और उन्हें दूसरों की परफॉर्मेंस देखने की पेर्मिशन नहीं थी. टास्क का नियम साफ था कि जो कंटेस्टेंट सबसे कम समय में सही तरीके से पजल पूरा करेगा, वही विनर बनेगा. अगर कोई पजल पूरा नहीं कर पाया, तो उसका टाइटल जीतने का मौका वहीं खत्म हो जाता.
फाइनलिस्ट की परफॉर्मेंस कैसी रही?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्मोर्टल काका ने सबसे पहले टास्क किया लेकिन वह पजल पूरा नहीं कर सके. इसके बाद कृष्णा श्रॉफ ने लगभग 25 मिनट में टास्क पूरा कर पहली बेंचमार्क टाइमिंग सेट की.
फिर शिव ठाकरे ने एंट्री ली और ऑन-सेट सूत्रों के अनुसार उन्होंने लगभग 10 मिनट में पजल पूरा कर सभी को चौंका दिया. उनके बाद मिस्टर फैसू ने चैलेंज लिया. उनकी पहली कोशिश गलत बताई गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा शुरुआत करनी पड़ी. दूसरी कोशिश में उन्होंने करीब 14 मिनट में टास्क पूरा किया, लेकिन वह शिव से चार मिनट पीछे रह गए.
टाइमिंग के आधार पर शिव ठाकरे सबसे आगे रहे और उन्हें विजेता बताया जा रहा है.
🚨 BREAKING! Shiv Thakare becomes the WINNER of India's biggest reality show #The50
— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 19, 2026
Congratulations!! 🎊
सरप्राइज ट्विस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
हालांकि, मेकर्स ने अंत में एक दिलचस्प ट्विस्ट जोड़ा. विनर के नाम को सीक्रेट रखने के लिए चारों फाइनलिस्ट के साथ अलग-अलग विनिंग मोमेंट शूट किया गया. इस वजह से आधिकारिक घोषणा से पहले कोई कन्फर्म विजेता सामने नहीं आया है.
शिव ठाकरे का रियलिटी शो ट्रैक रिकॉर्ड
शिव ठाकरे रियलिटी स्पेस का जाना-पहचाना नाम हैं. वह पहले एमटीवी रोडीज, बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16 (हिंदी) और झलक दिखला जा जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. अगर लीक रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो द 50 उनके करियर का एक और बड़ा खिताब होगा.
ग्रैंड फिनाले कब होगा टेलीकास्ट?
हालांकि फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन दर्शकों को आधिकारिक नतीजों के लिए 22 मार्च तक इंतजार करना होगा. द 50 का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
अब सभी की निगाहें टेलीकास्ट पर टिकी हैं, जहां कन्फर्म विनर और प्राइज मनी की घोषणा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: डेंजर जोन में डालने पर अर्चना का दिग्विजय राठी को खुला तंज- “मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाती हूं”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




