डेंजर जोन में डालने पर अर्चना का दिग्विजय राठी को खुला तंज- "मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाती हूं"

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2026 7:47 PM

विज्ञापन

दिग्विजय राठी और अर्चना गौतम, फोटो - इंस्टाग्राम

The 50 शो में अर्चना गौतम ने दिग्विजय राठी पर आरोप लगाए कि उन्होंने उसकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बावजूद उसे डेंजर जोन में डाला. जानिए पूरा मामला और अर्चना ने क्या कहा.

विज्ञापन

The 50 के हाई-वोल्टेज ड्रामा में अब नया मोड़ आया है. शो के प्रीमियर के बाद से दर्शकों को कई झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं. इस बार अर्चना गौतम ने दिग्विजय राठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अर्चना ने कहा कि उन्होंने टास्क में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें डेंजर जोन में डाला, जो उनके लिए हैरान करने वाला था. इतना ही नहीं, अर्चना ने दिग्विजय से मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बना लें. आखिर ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं.

अर्चना ने दिया दिग्विजय को गुस्से में जवाब

अर्चना, जो शो में अपने बेबाक और सच्चे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, ने हाल ही में दिग्विजय राठी से बातचीत के दौरान कहा, “अपना दिमाग चला, अपने दिल की सुन, जो तेरा दिल बोलता है.” अर्चना का मानना था कि दिग्विजय परफॉर्मेंस और मेरिट के आधार पर सही फैसला लेंगे. लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि दिग्विजय ने नॉमिनेशन के लिए अर्चना का नाम ही चुन लिया.

अर्चना: “मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाती हूं”

दिग्विजय के फैसले के बाद अर्चना ने कड़ा रिएक्शन दिया और कहा, “मैं तेरी गर्लफ्रेंड बन जाती हूं. तू अपनी गर्लफ्रेंड को बचाता है ना.” उनका इशारा साफ था कि घर में फेवरिटिज्म और रिश्तों के कारण फैसले लिए जा रहे हैं. अर्चना ने यह भी कहा कि कुछ लोग टास्क भी नहीं करते, फिर भी बच जाते हैं क्योंकि उनके पास बॉयफ्रेंड या फ्रेंड्स हैं.

“चाहत को क्यों नहीं डाला डेंजर जोन में?”

अर्चना ने अपने परफॉर्मेंस का भी बचाव किया और कहा कि उन्होंने टास्क बहुत अच्छे से किया. उन्होंने सवाल उठाया कि चाहत पांडे को डेंजर जोन में क्यों नहीं डाला गया, जबकि उसने कुछ भी नहीं किया. अर्चना ने यह भी कहा कि कहीं न कहीं यह बायस्ड फैसला था और इससे उन्हें घर के अंदर फेवरिटिज्म महसूस हो रहा था.

यह भी पढ़ें: एलिमिनेशन के बाद खानजादी का चाहत पांडे पर हमला, बोलीं- मेरे नाम से घर चल रहा है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola