एलिमिनेशन के बाद खानजादी का चाहत पांडे पर हमला, बोलीं- मेरे नाम से घर चल रहा है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2026 7:16 PM

विज्ञापन

खानजादी और चाहत पांडे, फोटो - इंस्टाग्राम

The 50 शो में खानजादी ने चाहत पांडे के बारे में काफी तीखे बयान दिए. उन्होंने चाहत पर कई आरोप लगाए और यहां तक कि उन्हें 'क्रिमिनल' तक कह दिया. आखिर दोनों के बीच क्या हुआ और खानजादी ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

The 50 शो में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बार मामला शो के अंदर ही नहीं, बाहर भी गर्माया हुआ है. हाल ही में एलिमिनेट हुईं खानजादी ने बाहर आते ही चाहत पांडे पर खुलकर निशाना साधा. उन्होंने इंटरव्यू में कई तीखे और विवादित बयान दिए. खानजादी का आरोप है कि चाहत ने जानबूझकर टास्क में ठीक से हिस्सा नहीं लिया, जिसकी वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, उन्होंने चाहत को क्रिमिनल तक कह दिया. खानजादी ने यह भी दावा किया कि चाहत को उनके नाम पर व्यूज मिल रहे हैं और वह लाइमलाइट का फायदा उठा रही हैं.

आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला इतना बढ़ गया? आइए जानते हैं पूरा विवाद और खानजादी ने क्या-क्या कहा.

“वह एक क्रिमिनल है”- खानजादी ने चाहत पर आरोप लगाए

खानजादी ने Filmy Gyan के साथ एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी नापसंदगी जाहिर करते हुए कहा कि चाहत की पिछली हिस्ट्री और उनके व्यवहार के कारण वह शो में सही जगह पर नहीं थीं. खानजादी ने आरोप लगाया, “वह एक क्रिमिनल है, वह जेल में रही है और अब मुझे समझ में आ रहा है क्यों.” उन्होंने चाहत को ‘बेहद खतरनाक’ और ‘बेहद चालाक’ भी बताया, जिनकी वजह से लोगों को धोखा दिया जा सकता है.

खानजादी ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी औरत को इतना बुरा व्यवहार करते हुए नहीं देखा जैसा चाहत ने किया. इसके अलावा, वह चाहत पर आरोप लगाती हैं कि उसने लोगों को अपनी तरफ भड़काने की कोशिश की और दूसरों के रिश्ते खराब करने की कोशिश की.

खानजादी: “मेरे नाम पर व्यूज मिल रहे हैं”

अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स पर भी खानजादी ने प्रतिक्रिया दी. एक कमेंट था, “खानजादी स्ट्रॉन्ग हैं लेकिन चाहत के लाइमलाइट में आने से खुश नहीं हैं.” इस पर खानजादी ने जवाब दिया, “बिल्कुल, बिल्कुल सच. प्लीज उसे यह लाइमलाइट मत दो. चलो मेरे नाम पे व्यूज मिल रहे हैं तो मैं सोचूंगी कि भीख मिल रहा है, उसका घर चल रहा है तो चलने दो लेकिन बहुत कम टाइम तक. मैं यह चैप्टर बंद करने जा रही हूं.”

द 50 से खानजादी की एलिमिनेशन

12 फरवरी, 2026 को खानजादी को शो से बाहर कर दिया गया था, इसके बाद उन्होंने द 50 के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप भी लगाया था. चाहत पांडे के साथ उनके ड्रामैटिक क्लैश और कम वोट काउंट के कारण उनका एलिमिनेशन हुआ.

यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, नई फिल्में और सीरीज आपके लिए

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola