पोद्दार हाउस में हंगामा, तान्या–कृष के बीच बेबी प्लानिंग को लेकर छिड़ेगी बहस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20th Feb Twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए एपिसोड में हॉस्टल में मायरा और मुक्ति का टकराव देखने को मिलेगा. अभीरा भावुक होगी और पोद्दार हाउस में तान्या–कृष के बीच बेबी प्लानिंग को लेकर बहस होगी. हाई वोल्टेज ड्रामा और परिवारिक ट्विस्ट ने कहानी को रोमांचक बना देगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. एक ओर जहां पोद्दार हाउस में तान्या-कृष के बीच बेबी प्लानिंग को लेकर बहस छिड़ेगी वहीं दूसरी ओर दर्शकों को देखने को मिलेगा कि मुक्ति और मायरा, दोनों एक ही स्कूल और हॉस्टल में रह रही हैं, और अब उनके बीच की दुश्मनी हो चुकी है. क्लास के पहले दिन ही दोनों में बेड और रूम को लेकर झगड़ा हुआ. टीचर के डांटने पर भले ही वे शांत बैठीं, लेकिन रूम में लड़ाई लगातार चलती रही.
हॉस्टल में अभीरा की चिंता
अभीरा चुपके से अपनी बेटी मुक्ति से मिलने हॉस्टल पहुंचती हैं. मुक्ति उन्हें मायरा के बारे में बताती है और कहती है कि वह बहुत अकड़ू है. अभीरा पुरानी यादों में खो जाती हैं और मुक्ति को सलाह देती हैं कि पढ़ाई पर ध्यान दे.
इसके बाद अभीरा अपने शुभचिंतक से मिलने पोद्दार हाउस आती हैं. यहां बड़ा खुलासा होता है. दादीसा अभीरा को बताती हैं कि मायरा को अरमान ने हॉस्टल भेजा है. यह सुनकर अभीरा भावुक हो जाती हैं और अपनी बेटी को देखने के लिए स्कूल चली जाती हैं. वहां जाकर वह मायरा को देखती हैं और अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती.
पोद्दार हाउस में तान्या–कृष के बीच बहस
इस बीच पोद्दार हाउस में तान्या और कृष के बीच बेबी प्लानिंग को लेकर बहस चल रही है. तान्या कहती हैं कि वह अभी बेबी नहीं चाहती, जबकि कृष का मानना है कि जब परिवार में बेबी की बात आती है तो जिम्मेदारी बड़ी बन जाती है. पूरे परिवार की मौजूदगी में यह बहस और भी तगड़ी हो जाती है. अरमान स्पष्ट करते हैं कि अगर दोनों में से कोई भी तैयार नहीं है तो बेबी नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
हाई वोल्टेज ड्रामा
इस एपिसोड में दर्शकों को हॉस्टल और घर दोनों जगह हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मुक्ति–मायरा के बीच का तनाव, अभीरा के इमोशंस और तान्या–कृष की बहस ने कहानी को और रोमांचक और रियल बना दिया. यह शो दर्शकों के लिए भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को बेहतरीन ढंग से पेश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: मिहिर ने तोड़ा नॉयना का घमंड, घर छोड़कर जाने को हुई मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




