ePaper

अगर आज बनती ‘शोले’ तो कौन होता जय-वीरू? AI ने तैयार की स्टारकास्ट

Updated at : 20 Feb 2026 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Sholay Cast By imagines modern starcast vicky ranveer jaideep shraddha kapoor

शोले का AI स्टारकास्ट

Sholay Cast By AI: एआई वीडियो में दिखाया गया है कि अगर ‘शोले’ आज बनती तो उसकी स्टारकास्ट कैसी होती. जय-वीरू से लेकर गब्बर तक, नए दौर के कलाकारों को आइकॉनिक किरदारों में देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. देखिये जय-वीरू का किरदार…

विज्ञापन

Sholay Cast By AI: पांच दशक बीत जाने के बाद भी ‘शोले’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. आज भी ये फिल्म सिर्फ देखी नहीं जाती, बल्कि महसूस की जाती है. अब इसी क्लासिक को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया एक्सपेरिमेंट चर्चा में है. एक एआई वीडियो में दिखाया गया है कि अगर ‘शोले’ आज के दौर में बनती, तो उसमें कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे नजर आते.

एआई ने बनाई नई ‘शोले’ की कास्ट

Ai की तरफ से बनाया गया शोले का स्टारकास्ट

एक क्रिएटिव फैन ने “What if SHOLAY was made Today? – Part 2” नाम से वीडियो बनाया, जिसे यूट्यूब पर AI Archi नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में आज के दौर के कलाकारों को ‘शोले’ के आइकॉनिक किरदारों में फिट करने की कोशिश की गई है.

Ai की तरफ से बनाया गया शोले मूवी का स्टारकास्ट

इस कल्पना में प्रतीक गांधी को सांभा, वरुण शर्मा को कालिया और राजपाल यादव को जेलर के रोल में दिखाया गया है. गब्बर सिंह के किरदार में जयदीप अहलावत नजर आते हैं, जबकि ठाकुर बलदेव सिंह के रूप में मनोज बाजपेयी को दिखाया गया है. वहीं राधा के रोल में अदिति राव हैदरी, बसंती के रूप में श्रद्धा कपूर, वीरू के किरदार में रणवीर सिंह और जय के रोल में विक्की कौशल को दिखाया गया है.

क्यों खास है ‘शोले’?

1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. संजीव कुमार, अमजद खान, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे कलाकारों ने इसे एक अलग मुकाम दिया. बसंती के रूप में हेमा मालिनी और राधा के रोल में जया बच्चन भी दर्शकों के दिलों में बस गईं. सपोर्टिंग रोल्स में मैक मोहन, विजू खोटे और असरानी जैसे कलाकारों ने फिल्म को और यादगार बना दिया.

यह भी पढे़ं: ओ रोमियो के बाद कॉकटेल 2 लेकर आ रहे शाहिद कपूर, कृति-रश्मिका के साथ लव ट्रायंगल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola