ओ रोमियो के बाद कॉकटेल 2 लेकर आ रहे शाहिद कपूर, कृति-रश्मिका के साथ लव ट्रायंगल

Published by : Aniket Kumar Updated At : 20 Feb 2026 12:27 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कृति सैनन और रश्मिका मंदाना

Cocktail 2: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं. सितंबर में फिल्म के रिलीज होने की संभावना है. जानिए मूवी के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Cocktail 2: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और बढ़ गयी है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और सेट से रैप-अप की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. इस बार शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन लीड रोल में नजर आएंगी. लव ट्रायंगल देखने को मिलने वाला है.

कॉकटेल पार्ट वन ने मचाया था धमाल

कृति ने शूटिंग खत्म होने पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. उस फिल्म में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान थे. अब इसके सीक्वल को लेकर नई-नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

लेस्बियन कपल का हो सकता है एंगल

इसी बीच फिल्म की कहानी से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं. खबर ये भी आई हैं कि ‘कॉकटेल 2’ में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल के रोल में दिखाई दे सकती हैं. वहीं शाहिद कपूर तीसरे एंगल के तौर पर नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप्स और बदलते प्यार के समीकरणों पर आधारित होगी, जिसमें एक दिलचस्प लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कहानी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

डायरेक्टर ने टीम को कहा शुक्रिया

डायरेक्टर होमी अदजानिया ने 31 जनवरी को इंस्टाग्राम पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी. उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पूरी टीम केक काटकर जश्न मनाती नजर आई. तस्वीर में शाहिद, रश्मिका, कृति और खुद होमी मौजूद थे. फोटो पर लिखा था, “फिल्म रैप, लव यू फूल्स. खूब मजा आया. होमी ने कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म उनके लिए खास है और पूरी टीम ने उनके “पागलपन” को झेला, इसके लिए वह सभी के शुक्रगुजार हैं.

सितंबर में हो सकती है रिलीज

फिल्म की रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे सितंबर में रिलीज किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ और ‘कॉकटेल 2’ के बीच करीब छह महीने का गैप रखने का फैसला किया है, ताकि दोनों फिल्मों को पर्याप्त स्पेस मिल सके और दर्शकों को शाहिद का अलग अंदाज देखने का मौका मिले.

यह भी पढे़ं: रिलीज से पहले कोर्ट में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2’, सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola