इस एक्टर के फिल्म सेट पर लड़कियां नहीं पहन सकती डीप नेक वाले कपड़े? श्वेता तिवारी की बेटी पलक का खुलासा

पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था. इस फिल्म के सेट से जुड़ा एक किस्सा एक्ट्रेस ने शेयर किया.
सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कई नामी चेहरे नजर आने वाले है. इसमें एक नाम श्वेता तिवारी की बेटी पलक का भी है. इस फिल्म से वो बॉलीवुड में कदम रख रही है. हालांकि डेब्यू से पहले ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इस बीच पलक ने एक इंटरव्यू में सलमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बताया. साथ ही एक नियम के बारे में बताया जो एक्टर ने फिल्म अंतिम के सेट पर बनाया था.
दरअसल, पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था. इस फिल्म के सेट से जुड़ा एक किस्सा एक्ट्रेस ने शेयर किया. पलक ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया, जब मैं अंतिम पर सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोग यह जानते हैं, सलमान सर का एक नियम था की कोई भी लड़की मेरे सेट पर, नेकलाइन यहां होनी चाहिए.
पलक तिवारी ने आगे कहा, सभी लड़कियों अच्छे से कवर्ड होनी चाहिए. तो मेरी मां ने मुझे शर्ट, जॉगर्स और ढके हुए कपड़ों में देखा. वह बोली, ‘तुम कहां जा रही हो? तुमने इतने अच्छे कपड़े कैसे पहने हैं?’ मैंने कहा कि मैं सलमान सर के सेट पर जी रही हूं. उन्होंने कहा, ‘वाह, बहुत अच्छा.’ आगे उन्होंने कहा, वह ट्रेडिशनिलिस्ट है. वह भले कहते है कि कि जो पहनना है पहनो, लेकिन वो चाहते है कि उनके आस-पास रहने वाली लड़कियां प्रोटेक्टेड रहे. अगर आसपास पुरुष है, जिन्हें वो नहीं जानते, यह उनका व्यक्तिगत स्थान नहीं है… जहां वह हर किसी पर भरोसा नहीं करते हैं. ऐसे में वो ट्राई करते है कि वहां लड़कियां सुरक्षित रहें.
Also Read: ‘ये खबर आते ही शेयर मार्केट क्रैश…,’ सलमान खान ने बताया पलक तिवारी का रिलेशनशिप स्टेटस, KRK ने उड़ाया मजाक
पलक तिवारी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि, आपको अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ हैंगआउट करते देखा गया है, जिससे लिंकअप की अफवाहें उड़ रही हैं. वह अफवाहों को खारिज करते हुए कहती हैं, मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती, क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है. मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं. जबकि प्यार की कभी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, जब प्यार होना होगा, तो अपने आप हो जाएगा”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










