'ये खबर आते ही शेयर मार्केट क्रैश...,' सलमान खान ने बताया पलक तिवारी का रिलेशनशिप स्टेटस, KRK ने उड़ाया मजाक
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Apr 2023 12:03 PM
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान होस्ट ने पलक तिवारी को इंट्रोड्यूज करते हुए स्टेज पर बुलाया. इस बीच होस्ट और पलक की थोड़ी टक्कर हो गई और वो गिरते-गिरते बची. इस बीच सलमान ने ऐसा कुछ कहा, जिसकी चर्चा हो रही है.
फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज होगी और इसके लिए फैंस काफी उत्साहित है. इस मूवी में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल और अन्य स्टार्स है. ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने बातों ही बातों में पलक के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी. खबरें है कि पलक बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही है.
सलमान खान ने बताया पलक तिवारी का रिलेशनशिप स्टेटस
दरअसल, किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान होस्ट ने पलक तिवारी को इंट्रोड्यूज करते हुए स्टेज पर बुलाया. इस बीच होस्ट और पलक की थोड़ी टक्कर हो गई और वो गिरते-गिरते बची. तभी सलमान ने फटाक से कहा- वो ऑलरेडी गिर चुकी हैं. हालांकि सलमान ये उनके प्यार में गिरने को लेकर बात कर रहे थे या उनका इशारा कही और था, इस पर कुछ क्लियर नहीं हुआ.
केआरके ने उड़ाया मजाक
वहीं, कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने पलक तिवारी को लेकर ट्विटर पर लिखा, कल मैंने कुछ ब्रेकिंग न्यूज पढ़ी! क्या भाई ने अभी-अभी किया पलक तिवारी का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म? पहले तो मुझे नहीं पता था कि पलक कौन है? दूसरा मैं यह जानकर दंग रह गया कि ये खबर आते ही शेयर मार्केट क्रैश हो गया! बॉय गॉड, मीडिया पूरी तरह भांडगिरी पर उतर आया है.
Yesterday I read some breaking news! Kya Bhai Ne Abhi Abhi Confirm Kiya Palak Tiwari Ka relationship status? First I didn’t know, who is Palak? 2nd I was shocked to know Ki Ye Khabar Aate Hi share market crash Ho Gaya! By GOD, media Poori Tarah Bhaandgiri Par Utar Aaya Hai.
— KRK (@kamaalrkhan) April 11, 2023
पलक तिवारी ने कही थी ये बात
पलक तिवारी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि, आपको अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ हैंगआउट करते देखा गया है, जिससे लिंकअप की अफवाहें उड़ रही हैं. वह अफवाहों को खारिज करते हुए कहती हैं, ”मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती, क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है. मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं. जबकि प्यार की कभी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, जब प्यार होना होगा, तो अपने आप हो जाएगा”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










