KRK ने Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को रिलीज से पहले ही बताया डिजास्टर, सलमान खान की हाइट का उड़ाया मजाक

कमाल रशिद खान अक्सर सलमान खान की फिल्मों का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटते. इस बार उन्होंने सलमान के जूतों का मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जब हीरो बटला होता है, तो इतने ऊंचे वाले शूज पहनना मजबूरी हो जाता है.
KRK On Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. एक तरफ ट्रेलर को अच्छे रिव्यूज मिल रहे तो दूसरी तरफ क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने इसे लेकर अपनी राय दी है. उन्होंने सलमान की हाइट का मजाक उड़ाया. साथ ही ट्रेलर को भयानक और असहनीय बताया.
कमाल रशिद खान उर्फ केआरके अक्सर सलमान खान की फिल्मों का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटते. इस बार उन्होंने सलमान के जूतों का मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जब हीरो बटला होता है, तो इतने ऊंचे वाले शूज पहनना मजबूरी हो जाता है. 6 इंच अंदर से और 6 इंच बाहर से. मैंने देशद्रोही में पहने थे. ट्वीट के वायरल होते ही यूजर्स केआरके को ट्रोल करने लगे.
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1645445292689608706
Tu sudregaa nehi
— Amir Hussain (@AmirHus14266557) April 11, 2023
वहीं, केआरके ने सलमान खान की फिल्म का भोजपुरी लहजे में मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज मैंने तमिल फिल्म के रीमेक भोजपुरी किसी का हाथ किसी की टांग का ट्रेलर देखा और यह वास्तव में भयानक और असहनीय है. यह फिल्म एक सुनिश्चित डिजास्टर बनेगी. बता दें कि इससे पहले भी केआरके ने ट्वीट कर लिखा था, ”आज बुढ़ऊ हीरो की भोजपुरी फिल्म “किसी का हाथ किसी की टांग” का एक और भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है! और ये गाना इस बात का सबूत है, कि इस फिल्म को फ्लॉप होने से खुद भगवान भी नहीं बचा सकता!”
Today I watched trailer of Tamil film remake Bhojpuri #kisikahaatKisiKiTaang and it’s a really horrible and unbearable. This film will become a sure shot disaster.
— KRK (@kamaalrkhan) April 10, 2023
‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए सलमान खान को मिले 50 करोड़!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान एक अलग लुक और अवतार में दिखे है. लंबे बालों में भाईजान काफी हैंडसम लग रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये लिए है. वहीं, पूजा हेगड़े ने 5 करोड़ की फीस ली है. जबकि सुपरस्टार राम चरण भी इस फिल्म में कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैमियो के लिए 3 करोड़ लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










