Shefali Jariwala: ना पति पराग, ना मां, शेफाली की प्रेयर मीट में ये शख्स फूट-फूट कर रोया, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jul 2025 7:43 AM

विज्ञापन

shefali jariwala father emotional at prayer meet

Shefali Jariwala Father Video: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनकी प्रेयर मीट का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनके पिता सतीश जरीवाला फूट-फूट कर रोते दिखे. बेटी को खोने का गम उन्हें तोड़ चुका है. पराग त्यागी उन्हें संभालते नजर आए. ये वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Father Video: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है. शेफाली की मौत 27 जून को मुंबई में हुआ. उनके निधन पर उनके चाहने वाले काफी दुखी थे. उनके पति पराग त्यागी अपनी पत्नी को खोने के गम में डूब गए है. एक्ट्रेस की प्रेयर मीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पिता सतीश जरीवाला फूट-फूट कर रोते दिखी. उनके पिता अपने बेटी को खोने के गम से टूट गए है. वीडियो में दिख रहा है पराग के ससुर रो रहे हैं और पराग उन्हें संभालते दिखे. ये वीडियो दिल तोड़ने वाला है. वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

शेफाली जरीवाला के निधन पर कई सेलेब्स ने दुख जताया है. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “बहुत दुख हुआ. वो बहुत कम उम्र की थीं. पराग और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.” एक्टर अली गोनी ने लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं. जिंदगी वाकई बहुत अनिश्चित है. आत्मा को शांति मिले.” एक्टर किकू शारदा ने लिखा, “ये बेहद चौंकाने वाला है. मैंने उनके साथ कुछ वेब शो में काम किया है. वो हमेशा जोश से भरी रहती थीं, जिंदादिल थीं, सबका मुस्कुराकर स्वागत करती थीं. तुम्हारी बहुत याद आएगी शेफाली, तुम एक प्यारी आत्मा थीं. आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola