Sarfira Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म FLOP होगी या फिर HIT, यहां जानें एडवांस बुकिंग का हाल

Sarfira Box Office Collection Day 1
Sarfira Advance Booking: तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की हिंदी रीमेक सरफिरा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है. मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है
Sarfira Advance Booking: अक्षय कुमार, जो हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे, एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार अपनी अपकमिंग रिलीज सरफिरा को लेकर. सरफिरा का निर्देशन सुधा कोंगारा की ओर से किया गया है और यह लोकप्रिय तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की रीमेक है जिसमें सूर्या लीड रोल में थे. मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने अब तक 24 लाख से अधिक की कमाई कर ली है.
एडवांस बुकिंग में सरफिरा ने की इतनी कमाई
सरफिरा एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसका लक्ष्य कम पैसे कमाने वाले लोगों के लिए सस्ती एयरलाइंस बनाना है, ये नेक काम करना उसके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि बहुत सारे दुश्मन रास्ते में आएंगे. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार सरफिरा ने 3269 शो के लिए फिल्म के 12102 टिकट बेचे गए हैं और हिंदी में इसने 24.04 लाख रुपये की कमाई की. दिलचस्प बात यह है कि सरफिरा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां को पछाड़ने में कामयाब रही है, जिसने 24 घंटों में 9500 से अधिक टिकट बेचने की सूचना दी थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि सरफिरा रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी.
सरफिरा के बारे में अधिक जानकारी
फिल्म में राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. सूर्या फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे. सूर्या ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अक्षय की परफॉर्मेंस की तारीफ की और उनका आभार जताया. इंस्टाग्राम पर सूर्या ने लिखा, “यह @capt_gr_gopinath सर के प्रति हमारा सम्मान है, जिन्होंने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया और @sudha_kongara की कहानी को हमारे देश और उससे बाहर ले जाने के लिए @akshaykumar सर को धन्यवाद! गर्व से #सरफिरा का ट्रेलर पेश कर रहा हूं.”
Also Read- ‘कॉमेडी किंग’ अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




