कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, कपिल शर्मा शो में मचेगा धमाल

Samay Raina-Ranveer Allahbadia
Samay Raina-Ranveer Allahbadia: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. दोनों कपिल शर्मा के शो के वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में दिखाई देंगे. यह एपिसोड आज 2 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.
Samay Raina-Ranveer Allahbadia: कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद यह पहला मौका होगा, जब दोनों किसी शो में एक साथ दिखाई देंगे. खास बात यह है कि दोनों की जोड़ी The Great Indian Kapil Show के स्पेशल एपिसोड में नजर आएगी, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है.
वर्ल्ड लाफ्टर डे पर आएगा खास एपिसोड
वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक खास एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा. शो के मेकर्स ने इसका मजेदार टीजर भी जारी कर दिया है. वीडियो में समय रैना कहते नजर आते हैं कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि शो में उनके साथ कौन गेस्ट आने वाला है. इसके बाद जैसे ही रणवीर इलाहाबादिया की एंट्री होती है, समय मजाकिया अंदाज में चौंक जाते हैं.
World Laughter Day pe laughter ka double dose 🥳 Samay Raina x Ranveer Allahbadia in Mastiverse 🔥 pic.twitter.com/mMfQOCI3jH
— Netflix India (@NetflixIndia) April 30, 2026
इस एपिसोड को कपिल शर्मा होस्ट करेंगे. वहीं सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने कॉमिक एक्ट से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे.
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा शो
यह स्पेशल एपिसोड आज 2 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. शो में न्यूज डिबेट स्टाइल कॉमेडी एक्ट भी देखने को मिलेगा, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है.
क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?
दरअसल, पिछले साल समय रैना का यूट्यूब शो India’s Got Latent विवादों में आ गया था. शो में इस्तेमाल किए गए कुछ कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली थी. विवाद उस समय और बढ़ गया, जब रणवीर इलाहाबादिया की एक टिप्पणी को लेकर लोगों ने कड़ी आलोचना की. बढ़ते विवाद के बाद समय रैना को अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे.
अब लंबे समय बाद दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी के बीच राहुल रॉय के लिए फरिश्ता बने अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










