ePaper

Rohit Shetty Box Office: क्या सिंघम अगेन की कमाई कर पाएगी रोहित को मालामाल, जाने 2000 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए करनी होगी कितनी कमाई 

Updated at : 05 Nov 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Rohit shetty

Rohit shetty and deepika padukone

रोहित शेट्टी ने अपनी 10वीं 100 करोड़ की फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी धाक फिर से साबित की है, 2000 करोड़ क्लब दूर नहीं.जाने 2000 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए करनी होगी कितनी कमाई.

विज्ञापन

रहित शेट्टी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

Rohit Shetty Box Office: रहित शेट्टी की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के करीब तेजी से बढ़ रही है और पहले 4 दिनों में इसने बढ़े हुए दिवाली वीकेंड में 144.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म के साथ शेट्टी ने न केवल कई माइलस्टोन पूरे किए हैं, बल्कि अपनी पर्सनल अचीवमेंट में भी एक नया रिकॉर्ड जोड़ा है.

2000 करोड़ क्लब के करीब रोहित शेट्टी

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय मसाला डायरेक्टर रोहित शेट्टी अब 2000 करोड़ के  क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. उनकी 16वीं फिल्म सिंघम अगेन के साथ वह अब तक 1782 करोड़ के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक पहुंच चुके हैं. अब वह केवल 218 करोड़ दूर हैं 2000 करोड़ क्लब से, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिंघम अगेन से ही वह इस उपलब्धि तक पहुंच पाएंगे या अपनी अगली फिल्म का इंतजार करना होगा.

सिंघम अगेन बनी रोहित शेट्टी की 10वीं 100 करोड़ की फिल्म

सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के करियर की 10वीं 100 करोड़ की फिल्म है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1782 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है. ‘इंडियन रूसो’ कहे जाने वाले शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्में देसी स्टाइल में एवेंजर्स का एक्सपीरियंस देती हैं.

कॉप यूनिवर्स बनाम गोलमाल फ्रेंचाइजी

रोहित शेट्टी की दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी, कॉप यूनिवर्स और गोलमाल का कुल कलेक्शन 1212.98 करोड़ है, जो उनके कुल बॉक्स ऑफिस का लगभग 68% है. कॉप यूनिवर्स ने 819 करोड़ का योगदान दिया है जबकि गोलमाल फ्रेंचाइजी ने 393.9 करोड़ का.

रोहित शेट्टी की अब तक की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • जमीन: 11 करोड़
  • गोलमाल: फन अनलिमिटेड: 30 करोड़
  • संडे: 20 करोड़
  • गोलमाल रिटर्न्स: 51.90 करोड़
  • ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स: 41.40 करोड़
  • गोलमाल 3: 106.30 करोड़
  • सिंघम: 100 करोड़
  • बोल बच्चन: 102 करोड़
  • चेन्नई एक्सप्रेस: 227 करोड़
  • सिंघम रिटर्न्स: 141 करोड़
  • दिलवाले: 148 करोड़
  • गोलमाल अगेन: 205.72 करोड़
  • सिम्बा: 240 करोड़
  • सूर्यवंशी: 195 करोड़
  • सर्कस: 20.85 करोड़
  • सिंघम अगेन: 143 करोड़

कुल: 1782.32 करोड़

Also read:Singham Again Box Office Collection Day 4: बाजीराव सिंघम की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कमाई

Also read:Singham Again: अजय की फिल्म के नाम बड़ा इंटरनेशनल रिकॉर्ड, टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुई फिल्म

विज्ञापन
Sahil Sharma

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola