Singham Again Box Office Collection Day 4: बाजीराव सिंघम की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Nov 2024 8:31 AM
Singham Again
Singham Again Box Office Collection Day 4: सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. अजय देवगन, दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी तेजी से 200 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म के चौथे दिन की कमाई बताते हैं.
Singham Again Box Office Collection Day 4: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर स्टारर सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है. दिवाली पर रिलीज हुई मूवी सिनेमघरों में धूम मचा रही है. वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में इस बार करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ नजर आए है. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
सिंघम अगेन ने कमाई के मामले में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ चार दिनों में सिंघम अगेन ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों की मानें तो, चौथे दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन यानी रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. कुल कमाई फिल्म ने 137.99 करोड़ रुपये का कर लिया है. वहीं, फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के मामले में इसने आमिर खान की दंगल (107 करोड़), ब्रह्मास्त्र (120 करोड़), राजामौली की RRR (75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
जानें भूल भुलैया 3 का चौथे दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन को भूल भुलैया 3 से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है. कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन स्टारर फिल्म दिवाली के बाद रिलीज हुई थी. मूवी को रिलीज हुए चार दिन हो गए है. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शुक्रवार को फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 37 करोड़, रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कमाई फिल्म ने 123.50 करोड़ रुपये हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










