Singham Again First Review: सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू, देखने की है प्लानिंग तो पहले जान लें कैसी है ये फिल्म
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Oct 2024 8:56 AM
Singham Again OTT Release
Singham Again First Review: सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू आ गया है. फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे.
Singham Again First Review: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के रिलीज होने में सिर्फ 1 दिन बच गए है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. अर्जुन कपूर मूवी में विलेन के रोल में दर्शकों को इम्प्रेस करते दिखेंगे. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन के साथ कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी स्टारर मूवी भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो रही है. ऐसे में कौन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा, ये देखने लायक होगा. इस बीच सिंघम अगेन का पहला रिव्यू सामने आ गया है.
सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू
1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देखने को मिलेगा. सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू आ गया है और जिसमें मूवी को पैसा वसूल बताया गया है. ऑलवेज बॉलीवुड नाम के पेज ने फिल्म की समीक्षा की है. इसके अनुसार, सिंघम अगेन का सेंसर कॉपी अभी देख कर खत्म किया. सिंघम अगेन ने अपने ब्रांड की विरासत संभाल लिया है और इस बार प्लॉट जबरदस्त एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगा. बता दें कि मूवी का रन टाइम करीब 142:42 मिनट है.
जानें मूवी का रनटाइम
ट्रेड एनालिस्ट रोहित जैसल के मुताबिक, सिंघम अगेन ओपनिंग डे पर फिल्म 42 करोड़ के करीब कमाई करेगी. वहीं, सेंसर बोर्ड ने सिंघम अगेन को कुछ बदलाव करने के बाद यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 7.12 मिनट की फुटेज को सेंसर किया है. कट्स के बाद मूवी का रनटाइम अब 2 घंटे 24 मिनट का हो गया है. बता दें कि मूवी में सलमान खान अपने चुलबुल पांडे के अंदाज में लोगों को हंसाते दिखेंगे. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर भी फिल्म में दिखेंगी. रोहित शेट्टी की ये मूवी कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










