Rajat Dalal के विनर नहीं बनने पर फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ फिक्स रहता…

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jan 2025 11:15 PM

विज्ञापन

Rajat Dalal Eliminated

Rajat Dalal Eliminated रजत दलाल के शॉकिंग एविक्शन पर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूटा है. उन्होंने मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Rajat Dalal Eliminated बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले चल रहा है. फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो का विनर कौन बनेगा. सलमान खान कुछ ही देर में विजेता घोषित करेंगे. जहां सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को अभी तक लग रहा था कि इस सीजन का विनर रजत दलाल होगा. वहीं अब खबर आई है कि उनका सफर खत्म हो गया है. वह रियालिटी शो के सेकेंड रनरअप रहें. अब फैंस का गुस्सा मेकर्स पर फूटा है. उन्होंने पक्षपात से लेकर कई तरह के आरोप लगाए.

रजत के एविक्ट होने पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

रजत दलाल के एक फैन ने वीडियो शेयर किया और कहा कि रजत दलाल को बिग बॉस से बाहर कर दिया गया है, जो बहुत गलत है. एक यूजर ने लिखा, “मैंने कहा कि बिग बॉस का अपना प्लान है, तांडव का समय आ गया है… इसलिए अब वह अपने लाडले यानी विवियन डीसेना को जीताएंगे… पूरा सीजन ही स्क्रिप्टेड है.” एक ट्वीट में लिखा था, “हे भगवान… चौंकाने वाला एलिमिनेशन… मैं विवियन वर्सेज रजत चाहता था.” एक अन्य यूजर ने कहा, “क्या सच में? क्या तुम मुझसे मजाक कर रहे हो… पहले दिन से ही यही उम्मीद थी… विवियन निश्चित विजेता हैं!” आप उम्मीद करते हैं कि बीबी पहले से ही फिक्स रखते हैं सब.”

करणवीर और विवियन में से कौन बनेगा विनर

ग्रैंड फिनाले के दिन ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा को शो से बाहर कर दिया गया है. टॉप प्रतियोगी अब करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना हैं. बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर लवयापा को प्रमोट करने आए थे. शो का प्रीमियर रात 9:30 बजे कलर्सटीवी पर हुआ.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola