Bigg Boss 18 Finale Updates: करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना को दी मात, बने विनर, जीते 50 लाख

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Finale Live Updates in Hindi

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 18 Finale Updates in Hindi: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है. घर के अंदर 105 दिन बिताने के बाद, फाइनलिस्ट अब ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं. जीत किसकी होगी. यह जल्द ही पता चलेगा. पल पल की अपडेट्स के लिए आप जुड़े रहे प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Finale Winner: सलमान खान ने अविनाश मिश्रा की तारीफ में कही यह बात

अविनाश मिश्रा को बिग बॉस 18 से बाहर कर दिया गया. सलमान खान ने शो के दौरान एक्टिव रहने और अपने व्यक्तित्व के विभिन्न रंग दिखाने के लिए उनकी सराहना की. जब अविनाश ने कहा कि वह एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास करेगा, तो होस्ट ने कहा कि आपके पास इतना काम होगा कि आप सिर्फ टाइम मैनेज करेंगे.

Bigg Boss 18 Finale Live Updates: नेटिजन्स बिग बॉस के विनर को बता रहे फिक्सड

रजत दलाल के इविक्ट होने से सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को लग रहा है कि शो का विनर फिक्स है और विवियन डीसेना ही विनर बनेंगे. उन्हें लग रहा है कि जब हर पोल में रजत दलाल जीत रहे थे, तो ऐसा अचानक क्यों हुआ.

रजत दलाल के आउट होने पर फैंस का फूटा गुस्सा

रजत दलाल के थर्ड नंबर पर एलिमिनेट होने पर फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा. कई लोगों ने ट्वीट करते हुए मेकर्स को पक्षपाती कहा. उन्होंने आरोप लगाया कि इतने वोट मिलने के बाद भी वह टॉप 2 और विनर की रेस से कैसे आउट हो गए.

Salman Khan बिग बॉस का अगला सीजन नहीं करेंगे होस्ट

Salman Khan: सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले होस्ट करते हुए एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया. जिसे सुनकर दर्शक शॉक्ड रह गए. उन्होंने कहा कि अब वह अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं शो के 15-16 सीजन होस्ट कर चुका हूं… अगला सीजन नहीं होगा मुझसे.”

सलमान खान ने आमिर संग की मस्ती

ईशा सिंह हुई बिग बॉस 18 से बेघर

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले चल रहा है. जहां पहले एविक्शन में ईशा सिंह घर से बेघर हो गई है. उनके बाद फिलहाल रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश��रा रेस में बने हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola