बस, बहुत हुआ... कभी गोद में बैठीं तो कभी जबरन गले लगीं लवप्रीत, आसिफ खान की पत्नी ने पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास
आसिफ की पत्नी ने आसिफ और लव के बॉन्ड के पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20 में लवप्रीत और आसिफ खान के वायरल वीडियो पर आसिफ की पत्नी जेबा ने तोड़ी चुप्पी है. कैप्शन में 'बस, बहुत हुआ' लिखकर शादी पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब.
Bigg Boss 20 के घर में लवप्रीत (लव गिल) और आसिफ खान के बीच जो कुछ देखने को मिला, उसने बाहर इंटरनेट पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर दोनों के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए. एक वीडियो में दिखा कि लवप्रीत जबरन आसिफ को गले लगाने की कोशिश कर रही हैं. इस दौरान आसिफ काफी असहज लग रहे थे और अपने हाथ नीचे कर रहे थे, लेकिन लवप्रीत ने जबरन उनके हाथ पकड़कर खुद पर रखवा लिए. वहीं एक दूसरे वीडियो में लवप्रीत, आसिफ की गोद में बैठती नजर आईं. इन क्लिप्स के वायरल होते ही लोगों ने आसिफ की शादीशुदा जिंदगी और उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
विवाद बढ़ने पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- 'बस, बहुत हुआ'
जब यह मामला हद से ज्यादा बढ़ गया और लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे, तब आसिफ की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने दो टूक शब्दों में लिखा, "बस, बहुत हुआ". उन्होंने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर चल रही चंद सेकंड की क्लिप्स देखकर किसी के किरदार या उसकी शादी को जज नहीं किया जा सकता.
'चंद सेकंड की क्लिप्स नहीं, 24 घंटे की लाइव फीड देखिए'
View on Instagram
आसिफ की पत्नी ने अपने बयान में लिखा,
"आसिफ की पत्नी होने के नाते, मुझे लगता है कि एक बार दिल से और पूरी साफगोई से यह बात कहनी जरूरी है. उन सभी लोगों के लिए जो उनके बारे में एक अलग कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं खास तौर पर शो के उन चंद पलों और उसकी वजह से हमारी शादी पर उठ रहे सवालों को लेकर बात कर रही हूं. मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर घूम रही कुछ क्लिप्स देखने के बजाय आप 24 घंटे चलने वाली लाइव फीड देखिए."
उन्होंने आगे कहा,
"वहां आपको दिखेगा कि आसिफ कितनी बार मेरे बारे में, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं. चंद सेकंड की क्लिप्स के मुकाबले आपको उस पति की असली सच्चाई दिखेगी जिसे मैं जानती हूं. हमारा रिश्ता पूरी तरह सुरक्षित है, हमारे बीच की समझ बहुत मजबूत है और यहां किसी को कुछ भी साबित करने या सफाई देने की जरूरत नहीं है."
ये भी पढ़ें: इसका घर तुड़वाकर ही मानेगी... शादीशुदा आसिफ की गोद में बैठी लवप्रीत, वायरल वीडियो देख आग-बबूला हुए यूजर्स
'क्लिप्स कहानी बना सकती हैं, सच नहीं बदल सकतीं'
आसिफ की पत्नी ने गेम और असल जिंदगी के फर्क को समझाते हुए अंत में कहा,
"घर के अंदर हर कोई अपना खेल खेल रहा है, उन्हें खेलने दीजिए. लेकिन खेल को किसी के चरित्र या उसकी शादी का पैमाना मत बनाइए. इसलिए जो लोग भी शो देख रहे हैं, वो आसिफ को देखें, उसके सफर को समझें और वो असल में जैसा इंसान है, उसके लिए उसे सपोर्ट करें. कुछ क्लिप्स कोई कहानी तो गढ़ सकती हैं, लेकिन वो सच को कभी नहीं बदल सकतीं."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए