'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता' वाले बयान पर Rahul Dev का तंज, बोले- महेश बाबू को हिंदी नहीं आती

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 May 2026 3:55 PM

विज्ञापन

महेश बाबू और राहुल देव, फोटो- इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के हिंदी फिल्मों में काम न करने को लेकर राहुल देव ने बड़ा खुलासा किया है. जानें आखिर क्या है वो वजह, जिसके चलते एक्टर बॉलीवुड से दूर हैं.

विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को आज कौन नहीं जानता? उनकी फिल्में हिंदी बोलने वाले लोग भी बहुत पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने आज तक एक भी हिंदी फिल्म (बॉलीवुड) में काम क्यों नहीं किया? हाल ही में बॉलीवुड विलेन राहुल देव ने इस पर एक ऐसी बात कही है, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है.

राहुल देव ने क्या कहा?

हाल ही में Hindi Rush को दिए एक इंटरव्यू में राहुल देव ने महेश बाबू के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि महेश बाबू और साउथ के मशहूर डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की जोड़ी कमाल की है. उन्होंने कहा कि साउथ में ऐसी फिल्में बनती हैं जिनमें दिमाग और एंटरटेनमेंट दोनों होता है, जबकि बॉलीवुड में या तो बहुत गंभीर फिल्में बनती हैं या फिर हॉलीवुड की नकल.

बातचीत के दौरान जब राहुल देव से महेश बाबू के हिंदी फिल्मों में न आने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बहुत ही सीधी बात कही. राहुल बोले, “सच बात तो यह है कि उन्हें जुबान (हिंदी) नहीं आती.” राहुल का इशारा था कि शायद भाषा की दिक्कत की वजह से ही वह हिंदी फिल्मों में काम करने से बचते हैं.

महेश बाबू: “बॉलीवुड मुझे खरीद नहीं सकता”

कुछ साल पहले महेश बाबू ने एक इवेंट में कहा था, “बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता.” इस बात पर काफी विवाद हुआ था और लोगों ने उन्हें घमंडी भी कहा था. लेकिन महेश बाबू ने बाद में इसे साफ किया.

उन्होंने कहा था कि उन्हें हिंदी से बहुत ऑफर मिलते हैं, लेकिन वह अपनी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहते. उनका मानना है कि वह अपनी मिट्टी में रहकर ही इतनी बड़ी फिल्में बनाना चाहते हैं जो पूरे देश और दुनिया में देखी जाएं. उन्होंने साफ कहा था कि वह अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते क्योंकि वह तेलुगु सिनेमा में मिलने वाले प्यार से बहुत खुश हैं.

एसएस राजामौली के साथ ला रहे हैं ‘वाराणसी’

भले ही महेश बाबू ने अब तक कोई हिंदी फिल्म साइन न की हो, लेकिन उनका अगला प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास होने वाला है. वह ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ की तैयारी कर रहे हैं.

यह कोई छोटी-मोटी फिल्म नहीं है. इसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे. इस फिल्म को लेकर अभी से बहुत चर्चा है और यह 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: बुधवार को ‘Bhoot Bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘Dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola