IPL में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक पर फिदा बॉलीवुड, विक्की कौशल बोले- बहुत सम्मान, प्रीति ने कहा- अविश्वसनीय प्रतिभा
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Apr 2025 10:30 AM
celebs reacts to Vaibhav Suryavanshi century in IPL
राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हर कोई कर रहा है. वैभव ने 38 गेंदों में 101 रन बनाकर इतिहास रच दिया और उनकी इस उपलब्धि पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं खत रहे. बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके शतक पर फिदा हो गए हैं.
राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा. इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव के इस शानदार प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड के सितारों ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं. विक्की कौशल, अर्जुन कपूर और प्रीति जिंटा जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना की है.
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहे बॉलीवुड सेलेब्स
प्रीति जिंटा ने अपने एक्स पर लिखा, वॉव, वैभव सूर्यवंशी. क्या अविश्वसनीय प्रतिभा है. इस 14 वर्षीय बच्चे द्वारा 35 गेंदों पर शानदार शतक देखना रोमांचकारी है. ये साल आईपीएल जबरदस्त है. इंडियन क्रिकेट टीम का भविष्य ब्राइट है. विक्की कौशल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “युगों के लिए एक दस्तक. बहुत सम्मान, वैभव सूर्यवंशी.” अर्जुन कपूर ने भी वैभव की तारीफ करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, धन्यवाद, यंग मैन. अवास्तविक. एक 14 वर्षीय सपना जी रहा है… वैभव सूर्यवंशी.”
विवेक ओबेरॉय बोले- इस बच्चे ने सभी को दिखा दिया…
विवेक ओबेरॉय ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए अपने एक्स पर लिखा, “बूम! वैभव सूर्यवंशी. आईपीएल में अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक. राजस्थान रॉयल्स के इस बच्चे ने सभी को दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. यह इस बात का सबूत है कि आपके सपनों को अनुमति या जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है. इसलिए आपका खेल जो भी हो, आपका मंच जो भी हो, इस नाम को याद रखें. इस पल को याद रखें. अपना इतिहास खुद बनाएं.”
यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










