क्यों मां बनने से डरती थीं पत्रलेखा? ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

Updated:
विज्ञापन
Patralekha

Patralekha

Patralekha: मां बनने के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रहीं पत्रलेखा ने पहली बार खुलकर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कभी वह मां नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन अब इस अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और खास दौर मानती हैं.

विज्ञापन

Patralekha: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मां बनने के बाद जब वह पब्लिक में नजर आईं, तो कुछ यूजर्स ने उनके लुक्स और बदलावों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग का करारा जवाब देते हुए अपनी बात बेबाकी से रखी. अब उन्होंने मां बनने के अपने अनुभव पर खुलकर बातचीत की है.

मां बनने को लेकर क्या बोलीं पत्रलेखा?

हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा ने अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगता था कि शायद वह मां नहीं बनना चाहतीं. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सोचती रहती थी कि शायद मैं मां नहीं बनना चाहती. कई बार आपको खुद भी समझ नहीं आता कि आप क्या चाहते हैं. लेकिन अब जब मेरा बच्चा मेरे साथ है, तो यह एक बेहद खूबसूरत एहसास है.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मां बनने के बाद उन्हें लगता है कि वह अपने जीवन के सबसे बेहतरीन दौर में हैं. उनके अनुसार, यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और जीवन बदल देने वाला रहा है.

प्रोड्यूसर के तौर पर नई शुरुआत

मां बनने के साथ-साथ पत्रलेखा ने अपने करियर में भी एक नया कदम रखा है. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘टोस्टर’ को प्रोड्यूस किया है, जो बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म है. यह फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है.

इस अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, “प्रोड्यूसर बनना एक शानदार लेकिन चुनौतीपूर्ण काम है. लेकिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा बदलाव मां बनना ही है, और यह सबसे महान अनुभव है.”

शादी और पर्सनल लाइफ

पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को एक्टर राजकुमार राव से शादी की थी. शादी के चार साल बाद, नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है.

यह भी पढ़ें: रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola