OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा मस्ती का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और शो

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2025 7:42 AM

विज्ञापन

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. इस हफ्ते मजेदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही है. ऐसे में आपको बताते हैं कि इस हफ्ते क्या रिलीज हो रहा है.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. थ्रिलर से लेकर रोमांस तक की कहानियों से सजी नई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के लिए तैयार हैं. एक नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज हो रहे कंटेंट पर जो सिने प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं.

Wednesday – Season 2

वेडनेसडे एक अमेरिकी सीरीज है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर 6 अगस्त से देख सकते हैं. जेना ऑर्टेगा, एम्मा मायर्स और जॉय संडे स्टारर सीरीज में खूब सारे नये ट्विस्ट आएंगे. इस बार वेडनेसडे एडम्स अपनी मर्जी से नेवरमोर अकादमी वापस जा रही है. हालांकि उसकी सोच के मुताबिक वहां वैसा कुछ नहीं होता. इस सीजन कई सारे रहस्यों से पर्दा हटने वाला है.

Mayasabha

ये एक तेलुगू राजनितिक ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे दर्शक 7 अगस्त से सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसका निर्देशन निर्देशन देवा कट्टा और किरण जय कुमार ने किया है. इस सीरीज में आधी पिनिसेट्टी, चैतन्य राव, साई कुमार, दिव्या दत्ता, नासिर है. यह आंध्र प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित है.

Maaman

तमिल फिल्म मामन एक फैमिली ड्रामा है, जिसे आप जी5 पर 8 अगस्त को देख सकते हैं. फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. मूवी में सूरी, राजकिरण, ऐश्वर्या लक्ष्मी, स्वसिका, बाला सरवनन, बाबा भास्कर ने काम किया हैं. इसका निर्देशन प्रशांत पांडियाराज ने किया है.

Salakaar

इसे आप जियो हॉटस्टार पर 8 अगस्त से देख सकते हैं. इस वेब सीरी में नवीन कस्तूरिया, मौनी रॉय, मुकेश ऋषि, सूर्या शर्मा अहम किरदार में हैं. यह एक थ्रिलर सीरीज है. सीरीज में मौनी और नवीन अंडरकवर भूमिका में नजर आएंगे.

The Pickup

फिल्म द पिकअप को आप 6 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसमें एडी मर्फी, पीट डेविडसन, ईवा लोंगोरिया, केके पामर है. ये टिम स्टोरी की ओर से निर्देशित है.

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola