Neha Dhupia Birthday: मिस इंडिया का खिताब जीतने से लेकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने तक, एक्ट्रेस की इंस्पायरिंग स्टोरी जानें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Aug 2024 7:00 AM
Neha Dhupia Birthday: नेहा धूपिया साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने किस फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था. अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.
Neha Dhupia Birthday: नेहा धूपिया इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक हैं. वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहती हैं. आज नेहा धूपिया का 44वां जन्मदिन है. ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनकी मिस इंडिया बनने से लेकर इंडस्ट्री में कदम रखने तक की कहानी के बारे में बताएंगे, जो काफी इंस्पायरिंग है.
आर्मी ऑफिस की बेटी हैं नेहा
नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को केरल के एक आर्मी परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस के पिता प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नौसेना में एक अधिकारी थे, और उनकी मां मनीपिंदर धूपिया हाउसवाइफ हैं. नेहा ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के नेवल पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन पूरा किया.
मिस इंडिया बनने के लिए की कड़ी मेहनत
नेहा धूपिया एक आर्मी परिवार से होने की वजह से शुरुआत से ही डिसिप्लिन्ड और कॉन्फिडेंट थीं. जब वह कॉलेज में थी, उसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. नेहा जानती थीं कि वह अपने काबिलियत के दम पर किसी भी चुनौती को पार कर सकती हैं. यही वजह थी कि मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की. फिटनेस से लेकर पर्सनैलिटी तक, उन्होंने हर चीज पर बारीकी से काम किया.
2002 में जीता मिस इंडिया का खिताब
नेहा धूपिया ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आखिर साल 2002 की ‘फेमिना मिस इंडिया’ कॉम्पिटिशन जीता और इसके साथ ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2002 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था, जहां उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई.
ऐसे रखा बॉलीवुड में कदम
नेहा धूपिया ने मॉडलिंग के बाद साल 2003 में आई फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. लेकिन, अपनी डेब्यू फिल्म से ज्यादा एक्ट्रेस को असली पहचान 2004 में आई फिल्म ‘जूली’ से मिली. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी बोल्ड किरदार निभाया, जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी. हालांकि, एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में वो जगह नहीं मिली जिसकी वाकई वह हकदार थीं, लेकिन इस बात में कोई दोहराई नहीं है कि नेहा इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










