Thalavan OTT Release: ऑफिशियल अनाउंसमेंट से दो दिन पहले रिलीज होगी ये सुपरहिट मलयालम फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Thalavan OTT Release: थलावन बॉक्सऑफिस पर हिट रहने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. फिल्म का निर्देशन जिस जॉय ने किया है. वहीं, फिल्म के लीड ऐक्टर्स बीजू मेनन और आसिफ अली हैं.
Thalavan OTT Release: दक्षिण भारत के दर्शकों को ओणम पर एक अच्छी सौगात मिल रही है. दरअसल, मलयालम की मच अवेटेड फिल्म ‘थलावन’ सिनेमाघरों में हिट रही थी. जिसके बाद इस फिल्म का क्रेज फैंस में और भी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में अब जिसने थिएटर्स के जाकर फिल्म नहीं देखी, उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि जल्द ही यह सुपर कॉप फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी. तो अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.
थलावन की कहानी
थलावन फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में बीजू मेनन और आसिफ अली हैं. इस फिल्म की कहानी दो पुलिस अधिकारियों, सीआई जयशंकर और एसआई कार्तिक के बीच प्रतिद्वंद्विता इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म का प्लॉट यह है कि एक दिन अचानक जयशंकर के घर में एक शव मिलता है, जिसकी वजह से उसे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है और इस केस की जांच कार्तिक करते हैं.
थलावन कब रिलीज होगी
जिस जॉय के निर्देशन में बनी थलावन 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था, जिसके बाद अब यह ओट पर रिलीज होने के लिए तैयार है. बता दें कि यह फिल्म 10 सितंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.
Also Read: OTT Adda: अपने वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देख डाले ये 6 कॉमेडी फिल्में
Also Read: Raayan OTT Release: इस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही धनुष की ‘रायन’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










