Thandel: नागार्जुन ने नागा की पत्नी को दिया 'थंडेल' की सफलता का श्रेय, कहा- तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Feb 2025 2:49 PM
Nagarjuna on Thandel Movie Success
Thandel: नागा चैतन्य की फिल्म 'थंडेल' सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. साथ ही दर्शकों से खूब तारीफें भी बटोर रही है. अब फिल्म की सफलता पर नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने कई बातें की है. साथ ही उन्होंने इसका श्रेय उन्होंने अपनी बहु शोभिता को दिया है.
Thandel: साउथ स्टार नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ दर्शकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म की सफलता से नागा के पिता नागार्जुन भी काफी खुश हैं और उन्होंने इसका श्रेय अपनी बहु शोभिता धुलिपाला को दिया है. उनका कहना है कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि नागा चैतन्य ने शोभिता से शादी की. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.
थंडेल की सफलता पर क्या बोले नागार्जुन?
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ 07 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के चारों ओर चर्चे हैं. हाल ही में फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इसमें नागा चैतन्य, उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला और पिता नागार्जुन भी मौजूद थे. इस बीच नागार्जुन अपने बेटे की फिल्म की सफलता पर भावुक हुए. उन्होंने नागा चैतन्य से कहा, ‘यह सफलता शोभिता से आपकी शादी होने की वजह से है. शोभिता हमेशा खास हैं! नागार्जुन ने आगे शोभिता से कहा, ‘आपने चैतन्य के लिए जो किया है, वह शानदार है. आपने उनके अंदर के अभिनेता को बाहर निकाला है.’
‘मेरे पिता की याद दिला दी…’
नागार्जुन ने फिल्म निर्माता चंदू मोंडेती, निर्माता बनी व्यास, संगीतकार देवी श्री प्रसाद और नागा चैतन्य की को-स्टार साई पल्लवी सभी का भी शुक्रिया अदा. इसके बाद उन्होंने नागा के किरदार पर बात करते हुए कहा, ‘मैं चैतन्य के लिए बहुत खुश हूं. उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर बहुत सुकून मिला. पूरी फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बनाए रखा और कई सीन ऐसे थे जहां उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया. मैंने अपने पिता को कई फिल्मों में ऐसे अभिनय करते देखा. उन्होंने मुझे मेरे पिता की याद दिला दी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










