Ranveer Allahbadia Girlfriend: कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया की रूमर्ड GF निक्की शर्मा? यूट्यूबर का छोड़ा हाथ, इस पोस्ट ने मचाया तहलका

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Feb 2025 1:45 PM

विज्ञापन

Ranveer allahbadia breakup with nikki sharma

Ranveer Allahbadia Girlfriend: रणवीर इलाहाबादिया अपने बयान को लेकर काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में आ गई. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर का उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Girlfriend: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर माता-पिता की निजी संबंधों पर एक टिप्पणी की. रणवीर के बयान को लोगों ने अनुचित और असंवेदनशील बताया. इस बयान पर मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई. बयान वायरल होने के बाद एक्स पर उन्हें ट्रोल करने लगे. कुछ यूजर्स ने कहा कि रणवीर जैसी बड़ी हस्तियों को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं. इस विवाद के बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से उनका ब्रेकअप हो गया है.

क्या रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा का हो गया ब्रेकअप?

दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली जब निक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा,”आपका शरीर सिर्फ खाने को ही नहीं, बल्कि एनर्जी को भी रिजेक्ट करता है. अगर आपका शरीर किसी जगह, व्यक्ति या चीज को अस्वीकार करने लगे, तो उस पर भरोसा करें और उसे सुनें.” उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया. इस बीच कपल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है. अब फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. हालांकि दोनों में से अभी तक ब्रेकअप को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया है.

कौन हैं निक्की शर्मा?

निक्की शर्मा का जन्म नई दिल्ली में 23 जनवरी 1996 को हुआ था. निक्की ने कई शोज में काम किया है, जिसमें प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति, दहलीज, ससुराल सिमर का, ब्रह्मराक्षस, रूप शामिल है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 162K लोग फॉलो करते हैं और उन्होंने अब तक 326 पोस्ट किए हैं. इंस्टा पर उनकी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है. बता दें कि कुछ महीने पहले ही रणवीर ने निक्की संग अपने वेकेशन की तसवीरें फैंस के साथ शेयर किया था. हालांकि रणवीर ने निक्की के चेहरे पर फूल वाला इमोजी बनाया था, लेकिन फैंस उन्हें पहचान गए थे.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola