इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं 'इलाहाबादिया', जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Feb 2025 8:14 AM
रणवीर इलाहाबादिया
रणवीर इलाहाबादिया अपने बयान को लेकर चर्चा में है. रणवीर के बारे में मीडिया यूजर्स ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या वह इलाहाबाद से है और इस वजह से वह अपने सरनेम में इलाहाबादिया लगाते हैं. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.
Ranveer Allahbadia: कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर भद्दे कमेंट किए. उनका कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें लोग खरी-खोटी सुनाने लगे. रणवीर को सेलेब्स से लेकर राजनेता हर किसी की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उनपर कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो चुका है. ये मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वह इलाहाबाद से है क्योंकि उनके सरनेम में इलाहाबादिया है. तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है और उन्होंने इलाहाबादिया लगाने के पीछे की सच्चाई बताई थी.
क्या इलाहाबाद से हैं रणवीर इलाहाबादिया?
रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ पॉडकास्ट में बताया था कि वह अपने नाम के साथ इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं. भारती ने उनसे पूछा कि वह इलाहाबाद से मुंबई कब आए. इसपर रणवीर ने बताया कि इलाहाबाद से उनका कोई नाता नहीं है. उन्होंने कहा, दो कहानियां है. एक मेरे पिता ने और दूसरी कहानी मेरे चाचा ने बताई है. मुझे नहीं पता कि कौन सी सच है. रणवीर ने बताया कि, ”मेरे पिता ने बताया था कि हमारे एक रिश्तेदार हरिवंश राय श्रीवास्तव बच्चन की तरह कवि थे और इस तरह से हमारी फैमिली का नाम इलाहाबादिया पड़ा. हमारा असली सरनेम अरोड़ा है, लेकिन ये किसी ऑफिशियल दस्तावेज पर लिखा नहीं हुआ है.”
रणवीर इलाहाबादिया का क्या है पाकिस्तानी कनेक्शन?
भारती सिंह ने पूछा,अरोड़ा मतलब पंजाबी, तो इसका मतलब रणवीर इलाहाबादिया पंजाबी है. रणवीर ने खुलासा किया कि उनकी उनकी नानी सिख थीं. रणवीर ने बताया कि, हमारा परिवार मूल रूप से पाकिस्तान से आया था. उस समय फैमिलीज को टाइटल दिया जाता था, खासकर उन्हें जो शिक्षा से जुड़े हुए थे. मेरे परदादाओं में से एक शायद किसी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे. उन्हें टाइटल ‘इलम वादी’दी गई थी. भारत में आने के बाद ये टाइटल बदलकर ‘इलाहाबादिया’ हो गई. हालांकि रणवीर ने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि दोनों कहानी में से सच कौन सी है.
यह भी पढ़ें– Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










