KING100: 'कुली' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नागार्जुन ने अगली फिल्म के किरदार पर तोड़ी चुप्पी, बताया नायक की भूमिका निभाएंगे

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Aug 2025 1:38 PM

विज्ञापन

नागार्जुन अक्किनेनी की नई फिल्म ‘किंग100’ का ऐलान

KING100: नागार्जुन अक्किनेनी ने अपनी नई फिल्म ‘किंग100’ का ऐलान किया. रजनीकांत की 'कुली' में विलेन बनने के बाद अब वह इस फिल्म में लीड हीरो की भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्देशन रा कार्तिक करेंगे.

विज्ञापन

KING100: रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ में विलेन का दमदार किरदार निभाने के बाद साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी चर्चा में बने हुए हैं. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है और नागार्जुन के अभिनय को खूब सराहा गया.

अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका टाइटल ‘किंग100’ बताया जा रहा है. उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी खुलासा किया है. आइए बताते हैं सबकुछ.

नागार्जुन ने खोला किरदार का राज

हाल ही में जी तेलुगु टीवी शो ‘जयम्मु निश्चयमु रा’ पर जगपति के साथ बातचीत के दौरान नागार्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस बार वह लीड हीरो की भूमिका निभाते नजर आएंगे. अभिनेता ने कहा, “किंग100… इसकी तैयारी पिछले 6-7 महीनों से चल रही है. रा कार्तिक इसका निर्देशन कर रहे हैं. उन्होंने लगभग एक साल पहले मुझे इसकी कहानी सुनाई थी. यह एक शानदार फिल्म होगी. अब जब कुली रिलीज हो चुकी है, तो मैं इस पर काम शुरू करूंगा. यह मेरी अगली रिलीज होगी और इसमें एक्शन के साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा.”

नागार्जुन ने यह भी साफ किया कि हाल ही में कुली और कुबेर जैसी फिल्मों में जहां वे सह-कलाकार के रूप में नजर आए, वहीं इस बार ‘किंग100’ में वह पूरी तरह नायक की भूमिका निभाएंगे.

रा कार्तिक करेंगे निर्देशन

‘किंग100’ का निर्देशन तमिल फिल्ममेकर रा कार्तिक कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने निथम ओरु वानम का निर्देशन किया था, जिसमें अशोक सेलवन ने ट्रिपल रोल निभाया था और रितु वर्मा, अपर्णा बालमुरली व शिवात्मिका राजशेखर अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Records: फ्लॉप की कगार पर ‘वॉर 2’, फिर भी ऋतिक रोशन की 10 लाइफटाइम सुपरहिट फिल्मों को दिया मात, लिस्ट चौंकाने वाले

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola