War 2 Box Office Records: फ्लॉप की कगार पर 'वॉर 2', फिर भी ऋतिक रोशन की 10 लाइफटाइम सुपरहिट फिल्मों को दिया मात, लिस्ट चौंकाने वाले
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Aug 2025 9:28 AM
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड. Photo Source- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने 7 दिन में 192.93 करोड़ की कमाई की. अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' और अजय देवगन की 'रेड 2' को पछाड़ते हुए फिल्म 200 करोड़ क्लब के करीब. यही नहीं 'वॉर 2' अब ऋतिक रोशन की 10 हिट फिल्मों को पछाड़कर नंबर वन पर आ गई है.
War 2 Box Office Records: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म सीधे रजनीकांत की कुली से टकराई, जिसे इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है. फिल्म ने 2 दिनों में 100 करोड़ कमा लिया था और इसके बाद फिल्म की कामनै में गिरावट दर्ज की जाने लगी.
ऐसे फिल्म ने अब 7 दिनों में 192.93 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन खास बात है कि धीमी रफ्तार के बावजूद वॉर 2 ऋतिक रोशन की 10 हिट फिल्मों के रिकार्ड्स तोड़ चुकी है.
ऋतिक रोशन की फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे
‘वॉर 2’ ने कमाई के मामले में ऋतिक रोशन की कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है:
- काइट्स – 49.27 करोड़
- गुजारिश – 29.32 करोड़
- मोहनजोदड़ो – 58 करोड़
- बैंग-बैंग – 181.03 करोड़
- अग्निपथ – 115 करोड़
- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा – 90.27 करोड़
- जोधा अकबर – 56.04 करोड़
- विक्रम वेधा – 78.66 करोड़
- काबिल – 103.84 करोड़
- सुपर 30 – 146.94 करोड़
अब इन सबके ऊपर ‘वॉर 2’ का नाम जुड़ चुका है, जिसने एक हफ्ते में ही इन फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है.
2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
फिल्म ने सिर्फ पहले हफ्ते में ही अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (183.38 करोड़), अजय देवगन की रेड 2 (173.44 करोड़), केसरी 2, सिकंदर, स्काई फोर्स और आमिर खान की सितारे जमीन पर को पछाड़ दिया है.
इसके साथ ही ‘वॉर 2’ अब 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर और बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










