करिश्मा तन्ना ने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस को किया क्लीन बोल्ड, कमेंट में लिखा- 'धूप बहुत ठंडी है पर...'

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2021 7:09 AM

विज्ञापन

Karishma Tanna Bold Photo : 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) की हर फोटो खास होती हैं. करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में उन्होंने पिंक आउटफिट में फोटो शेयर की थी. अब वो स्टाइलिश अंदाज से अपना जादू सब पर चला रही है.

विज्ञापन

Karishma Tanna Bold Photo : ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) की हर फोटो खास होती हैं. करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में उन्होंने पिंक आउटफिट में फोटो शेयर की थी. अब वो स्टाइलिश अंदाज से अपना जादू सब पर चला रही है.

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस तसवीर पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में उनका लुक काफी हटके है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ठंडी धूप. सन की तरफ चेहरा कर एक्ट्रेस पोज दे रही है. उनके हाथ पर बना टैटू भी साफ दिखाई दे रहा है. ब्लू एंड व्हाइट आउटफिट में उनका स्टनिंग अंदाज देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CMERmZZHAlF/

कुछ देर पहले शेयर की गई इन तसवीरों पर अबतक 55,199 लाइक्स आ चुके है औऱ लगातार बढ़ते ही जा रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘धूप कब से ठंडी होने लगी.’ एक यूजर ने लिखा, ‘धूप बहुत ठंडी है पर आप बहुत हॉट है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘बात ही अलग है करिश्मा जी की.’

https://www.instagram.com/p/CJS-PF5Hxyg/
https://www.instagram.com/p/CLbDmp2nR9c/
Also Read: अचानक हिना खान के बदल गए कपड़े, फिर हुआ ये… सोशल मीडिया पर वायरल ‘तूफानी सीनियर’ का ये बोल्ड VIDEO

करिश्मा तन्ना ने इसलिए छोड़ा था ‘नागिन’

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, करिश्मा तन्ना ने कथित तौर पर शो से बाहर होने का फैसला किया क्योंकि सुरभि ज्योति के फैंस उनकी दोबारा एंट्री के बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रही थे. उनके फैंस को ऐसा लग रहा था कि, शो में सुरभि ज्योति की इंट्री के बाद सारी लाइमलाइट बटोर ले जाएंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा तन्ना ने निर्माता एकता कपूर के साथ संपर्क किया और शो छोड़ने की इच्छा व्यक्त की. स्थिति को समझते हुए, एकता कपूर ने उनके शो छोड़ने के फैसले पर सहमति व्यक्त की थी.

Also Read: तारक शो की ‘सोनू’ ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं जबरदस्त हॉट, बोल्ड फोटोज वायरल…

इन सीरीयल्‍स से बटोरी सुर्खियां

बता दें कि ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागार्जुन: एक योद्धा’ और ‘कयामत की रात’ जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस करिश्मा तन्ना ने लॉकडाउन के बीच अपने पैर के नाखून का ऑपरेशन करवाया था. करिश्मा तन्‍ना ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी हैं. बता दें कि ‘नागिन 3’ फेम करिश्मा तन्ना ने एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने करियर की शुरुआत की थी.

Also Read: सुरभि चंदना ने ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर, फैंस बोले- ‘आपकी हॉटनेस से फोन मेरा…’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola