अरमान खो देगा अपनी याददाश्त, क्या भूल जाएगा अभीरा का चेहरा?
Published by : Anushka Singh Updated At : 02 Jun 2026 9:39 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो - यूट्यूब
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला रहा है. दादी सा और अभिरा के बीच बच्चों को लेकर बहस छीड़ जाएगी. आइए आपको आगे की कहानी बताते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में पौद्दार परिवार में कई बड़ी परेशानियां एक साथ दिखाई गईं. एक तरफ दादी सा और अभिरा के बीच बच्चों की परवरिश को लेकर बहस होती है, तो दूसरी तरफ नौकरी जाने के दुख में माधव कोई गलत कदम उठा लेता है. इसके साथ ही, शादी की खुशियों के बीच अरमान को एक गंभीर बीमारी होने का पता चलता है, जिससे वह चीजें भूलने लगा है.
कावेरी और अभिरा के बीच हुई बहस
एपिसोड की शुरुआत में दादी सा अभिरा से कहती हैं कि वह मायरा को बढ़ावा न दे बल्कि उसे सजा देकर सही रास्ता दिखाए. कावेरी का मानना है कि लड़कों का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन लड़कियों की इज्जत दांव पर लग जाती है. इस पर अभिरा मायरा को सजा देने से मना कर देती है ताकि बच्चे अपनी बातें छुपाने न लगें. दूसरी तरफ अरमान भी मायरा और मुक्ति को समझाता है कि वे अपनी हर परेशानी उससे शेयर करें.
चोपड़ा ने किया माधव का अपमान
उधर, माधव अपनी नौकरी के लिए चोपड़ा के सामने गुहार लगाता है. लेकिन चोपड़ा मायरा के स्टॉकर को न पकड़ पाने का ताना देकर माधव की बहुत बेइज्जती करता है और उसे धक्के मारकर ऑफिस से निकाल देता. इस अपमान से माधव पूरी तरह टूट जाता है. वह घर आकर मुक्ति की अलमारी से उसकी डिप्रेशन वाली दवाइयां चुराता है और मन ही मन माफी मांगते हुए सारी गोलियां खाकर बेहोश हो जाता है.
अरमान की बीमारी और शादी का प्रपोजल
घर के इस तनाव के बीच अरमान को तेज सिरदर्द होने लगता है. डॉक्टर उसे तुरंत अस्पताल बुलाता है, लेकिन अरमान शादी के बाद जाने का फैसला करता है. इसके बाद अरमान, अभिरा को खुश करने के लिए डांस करता है और उसे अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज करता है. वह मुक्ति को अपनाकर उसे डैड बुलाने का हक भी देता है.
अरमान भूल जाएगा अभिरा का चेहरा
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब सब खुश होंगे, तभी अरमान की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी. वह अपनी होने वाली पत्नी अभिरा को पहचानने से ही इनकार कर देगा, जिसे देखकर पूरा परिवार दंग रह जाएगा.
यह भी पढ़ें: Anupama: क्या खत्म हो रहा है ‘अनुपमा’ का जादू? गिरती रेटिंग्स पर सचिन त्यागी का जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










